(Texmaco Rail Share/ Image Credit: Pexels)
नई दिल्ली: Texmaco Rail Share: मंगलवार, 31 मार्च को टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड (Texmaco Rail Ltd) ने घोषणा की कि उसे JSW ग्रुप से रेलवे वैगन और रेक बनाने और सप्लाई करने के लिए 357.11 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने जानकारी दी कि इस ऑर्डर में BVCM वैगन के साथ BLSS, BLCS और BFNV रेक बनाना और सप्लाई करना शामिल है। जिससे कल शेयर बाजार खुलते ही टेक्समैको के शेयर में हलचल देखने को मिल सकती है।
कंपनी ने बताया कि यह डोमेस्टिक ऑर्डर है और इसे काम शुरू होने की तारीख से 11 महीने में पूरा किया जाएगा। टेक्समैको रेल ने स्पष्ट किया कि यह ऑर्डर रिलेटेड-पार्टी ट्रांजैक्शन के अंतर्गत नहीं आता और JSW ग्रुप में कंपनी के प्रमोटर या उससे जुड़ी किसी एंटिटी की कोई हिस्सेदारी नहीं है।
कंपनी ने कहा कि यह कॉन्ट्रैक्ट उसके रेल फ्रेट सेगमेंट में ऑर्डर बुक को और मजबूत करता है। टेक्समैको रेल इस क्षेत्र में प्राइवेट और इंडस्ट्रियल क्लाइंट्स के लिए नियमित रूप से सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट पूरा करती है। इससे कंपनी के बिजनेस की मजबूती और भविष्य की संभावनाओं को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
इस साल फरवरी में भी टेक्समैको रेल को मुंबई अर्बन ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट (MUTP-IIIA) के तहत 219.18 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला था। यह सिग्नलिंग इक्विपमेंट के डिजाइन, सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग से जुड़ा था। ऑर्डर की घोषणा से पहले सोमवार को कंपनी का शेयर 78.90 रुपये पर बंद हुआ, जो 5.69% की गिरावट दर्शाता है। पिछले महीने स्टॉक में 20% और पिछले छह महीनों में 42.62% की गिरावट दर्ज की गई है।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।