आशियाना हाउसिंग जयपुर में आवासीय परियोजना विकसित करेगी, 560 करोड़ रुपये का होगा निवेश

Ads

आशियाना हाउसिंग जयपुर में आवासीय परियोजना विकसित करेगी, 560 करोड़ रुपये का होगा निवेश

  •  
  • Publish Date - May 22, 2026 / 06:31 PM IST,
    Updated On - May 22, 2026 / 06:31 PM IST

नयी दिल्ली, 22 मई (भाषा) जमीन, मकान के विकास से जुड़ी कंपनी आशियाना हाउसिंग जयपुर में एक आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए करीब 560 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि उसने 10.35 एकड़ में फैली अपनी प्रीमियम आवासीय परियोजना ‘आशियाना ओमा’ के पहले चरण की शुरुआत की है।

आशियाना हाउसिंग पहले चरण में 280 आवासीय इकाइयां विकसित करेगी, जबकि पूरी परियोजना में कुल 490 इकाइयां होंगी।

यह परियोजना कंपनी और उसके विकास साझेदार के बीच राजस्व-साझेदारी व्यवस्था के तहत संयुक्त उद्यम के रूप में विकसित की जा रही है।

बयान के अनुसार, “परियोजना की कुल अनुमानित लागत 558.60 करोड़ रुपये है, जबकि पहले चरण में अनुमानित निवेश लगभग 186.78 करोड़ रुपये होगा।”

अशियाना हाउसिंग के संयुक्त प्रबंध निदेशक अंकुर गुप्ता ने कहा, “जयपुर में प्रीमियम और बड़े मकानों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए इस परियोजना को डिजाइन किया गया है। अशियाना ओमा हमारे उस निरंतर प्रयास का हिस्सा है, जिसके तहत हम जगह, हरियाली और बेहतर जीवनशैली अनुभवों पर केंद्रित ‘रेजिडेंशियल कम्युनिटीज’ विकसित कर रहे हैं।’’

भाषा योगेश रमण

रमण