एस्टर के निदेशक मंडल ने शेयरधारकों को प्रति शेयर 118 रुपये के विशेष लाभांश की दी मंजूरी

Ads

एस्टर के निदेशक मंडल ने शेयरधारकों को प्रति शेयर 118 रुपये के विशेष लाभांश की दी मंजूरी

  •  
  • Publish Date - April 15, 2024 / 02:10 PM IST,
    Updated On - April 15, 2024 / 02:10 PM IST

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा) एस्टर डीएम हेल्थकेयर के निदेशक मंडल ने जीसीसी व्यवसाय की बिक्री से प्राप्त आय में से प्रति शेयर 118 रुपये का विशेष लाभांश देने को मंजूरी दे दी है।

कंपनी बयान के अनुसार, शेयरधारकों को विशेष लाभांश का भुगतान 23 अप्रैल 2024 तक किया जाएगा।

इतने बड़े लाभांश के बावजूद कंपनी के पास जीसीसी व्यवसाय की बिक्री से मिले 1,500 करोड़ रुपये तब भी बचे रहेंगे।

एस्टर डीएम हेल्थकेयर ने हाल ही में अपने भारत और जीसीसी व्यवसायों को अलग करने का फैसला किया था। इसके बाद कंपनी की पूर्ण अनुषंगी कंपनी एफिनिटी होल्डिंग्स लिमिटेड को 90.76 करोड़ अमेरिकी डॉलर नकद मिले थे।

भाषा निहारिका

निहारिका