नयी दिल्ली, चार मई (भाषा) बजाज ऑटो लिमिटेड की अप्रैल में कुल बिक्री 40 प्रतिशत बढ़कर 5,13,792 इकाई हो गई जो पिछले वर्ष के इसी महीने में 3,65,810 इकाई थी।
वाहन विनिर्माता कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि घरेलू बिक्री 13 प्रतिशत बढ़कर 2,48,210 इकाई हो गई जबकि अप्रैल 2025 में यह 2,20,615 इकाई थी।
निर्यात में 83 प्रतिशत की तेज वृद्धि दर्ज हुई और यह 2,65,582 इकाई रहा। अप्रैल 2025 में यह 1,45,195 इकाई रहा था।
घरेलू बाजार में दोपहिया वाहनों की बिक्री 11 प्रतिशत बढ़कर 2,10,063 इकाई हो गई जबकि अप्रैल 2025 में यह 1,88,615 इकाई थी।
दोपहिया वाहनों का निर्यात 78 प्रतिशत बढ़कर 2,29,890 इकाई हो गया जो एक वर्ष पहले इसी अवधि में 1,29,322 इकाई था।
कंपनी ने बताया कि वाणिज्यिक वाहनों की कुल बिक्री अप्रैल 2026 में 54 प्रतिशत बढ़कर 73,839 इकाई हो गई जो पिछले वर्ष इसी महीने में 47,873 इकाई थी। भाषा निहारिका
निहारिका