Bank Holidays This Week: बैंक जाने से पहले ठहरिए! इस हफ्ते 3 दिन बैंक के कामकाज रहेंगे ठप, 17 से 23 अगस्त की छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखकर ही बनाएं अपना प्लान

Ads

Bank Holidays This Week: आज नाग पंचमी के मौके पर बैंक खुले रहेंगे। आरबीआई की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार 17 अगस्त को देशभर में बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी। इस हफ्ते अगली बैंक छुट्टी 19 अगस्त को होगी। इसलिए बैंक से संबंधित जरूरी काम निपटाने से पहले अपने शहर की छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेंक कर लें।

  •  
  • Publish Date - August 17, 2026 / 09:54 AM IST,
    Updated On - August 17, 2026 / 09:55 AM IST

(Bank Holidays This Week/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • 17 अगस्त: बैंक खुले रहेंगे।
  • 19 अगस्त: अगरतला में बैंक बंद।
  • 22 अगस्त: चौथे शनिवार की छुट्टी।
  • 23 अगस्त: रविवार को बैंक बंद।

बिजनेस: Bank Holidays This Week: आज से अगस्त का तीसरा सप्ताह शुरू हो चुका है। अगर आपको बैंक की ब्रांच में जाकर कोई जरूरी काम करना है तो इस हफ्ते की छुट्टियों (Bank Holidays This Week) की जानकारी पहले से रखना जरूरी है। क्योंकि 17 अगस्त से 23 अगस्त 2026 के बीच तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि इन छुट्टियों का असर पूरे देश में एक जैसा नहीं होगा। कुछ छुट्टियां क्षेत्रीय है, जबकी चौथा शनिवार और रविवार की छुट्टी पूरे देश में लागू होगी। एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, पीएनबी सहित सभी बैंकों में रविवार को साप्ताहिक छुट्टियों पर बंद रहेगी।

19 अगस्त को सिर्फ अगरतला में बैंक बंद

RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक 17 अगस्त को नाग पंचमी के बावजूद देशभर में बैंक खुले रहेंगे। इसके बाद बुधवार 19 अगस्त बुधवार को अगरतला में बैंक शाखाएं (Bank Holidays This Week) बंद रहेंगी। इस दिन महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर की जयंती के कारण स्थानीय अवकाश रहेगा। यह छुट्टी पूरे देश में लागू नहीं होगी। इसलिए अगर आप अगरतला में रहते हैं और बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो उसे पहले निपटाना बेहतर रहेगा। 18, 20 और 21 अगस्त को बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

देशभर में 22 और 23 अगस्त को छुट्टी

शनिवार 22 अगस्त को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर की बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इसके अगले दिन रविवार 23 अगस्त को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। यानी शनिवार और रविवार लगातार दो दिन बैंक ब्रांच बंद रहेंगी। इस वजह से ब्रांच जाकर काम कराने वाले ग्राहकों को अपने काम की योजना छुट्टियों को ध्यान में रखकर बनानी चाहिए।

17 से 23 अगस्त 2026 बैंक हॉलिडे लिस्ट

तारीख दिन बैंक की स्थिति
17 अगस्त 2026 सोमवार बैंक खुले रहेंगे
18 अगस्त 2026 मंगलवार बैंक खुले रहेंगे
19 अगस्त 2026 बुधवार अगरतला में बैंक बंद
20 अगस्त 2026 गुरुवार बैंक खुले रहेंगे
21 अगस्त 2026 शुक्रवार बैंक खुले रहेंगे
22 अगस्त 2026 शनिवार चौथे शनिवार के कारण देशभर में बैंक बंद
23 अगस्त 2026 रविवार साप्ताहिक अवकाश के कारण देशभर में बैंक बंद

डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

बैंक शाखाओं के बंद रहने के बावजूद (Bank Holidays This Week) ग्राहकों को ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM जैसी डिजिटल सुविधाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। लेकिन कैश जमा, चेक से जुड़े कुछ काम या अन्य ब्रांच-आधारित सेवाओं के लिए बैंक खुलने का इंतजार करना पड़ सकता है। इसलिए जरूरी काम के लिए छुट्टियों की तारीख पहले चेक कर लेना समझदारी होगी।

इन्हें भी पढ़ें:

क्या 17 अगस्त को नाग पंचमी पर बैंक बंद हैं?

नहीं, 17 अगस्त को देशभर में बैंक खुले रहेंगे।

19 अगस्त को बैंक कहां बंद रहेंगे?

19 अगस्त को महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर की जयंती के कारण सिर्फ अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।

22 अगस्त को बैंक क्यों बंद रहेंगे?

22 अगस्त को चौथा शनिवार होने के कारण देशभर की बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

23 अगस्त को बैंक खुले रहेंगे?

नहीं, 23 अगस्त रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।