बैंक ऑफ इंडिया बीएआईएम, बीएटीएस में 49-49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगा

Ads

बैंक ऑफ इंडिया बीएआईएम, बीएटीएस में 49-49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगा

  •  
  • Publish Date - December 3, 2020 / 10:50 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:28 PM IST

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) बीओआई एक्सा इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स प्राइवेट लि. (बीएआईएम) और बीओआई एक्सा ट्रस्टी सर्विसेज प्राइवेट लि. (बीएसटीएस) दोनों में 49-49 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।

इस सौदे के बाद बीएआईएम और बीएटीएस दोनों बैंक ऑफ इंडिया की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनियां बन जाएंगी।

बैंक ऑफ इंडिया ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा, ‘‘बीओआई ने दो दिसंबर, 2020 को एक्सा इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स एशिया होल्डिंग्स प्राइवेट लि. (एक्सा आईएम) के साथ शेयर खरीद करार किया है। इसके तहत बैंक ने बीएआईएम में एक्सा आईएम की समूची 49 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगाा।’’

इसके अलावा बैंक ने बीएसटीए में उसकी समूची 49 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए भी शेयर खरीद करार किया है।

बैंक ऑफ इंडिया के पास बीएआईएम और बीएसटीएस दोनों के 51 प्रतिशत इक्विटी शेयर हैं। इस सौदे के बाद बैंक के पास बीएआईएम और बीएसटीएस के 100 प्रतिशत इक्विटी शेयर आज जाएंगे। इस सौदे को पूरा करने के लिए बैंक को अभी नियामकीय मंजूरियां लेनी है।

बीते वित्त वर्ष में बीएआईएम का कुल कारोबार 25.45 करोड़ रुपये और बीएसटीएस का 12 लाख रुपये रहा था।

भाषा अजय

अजय महाबीर

महाबीर