BPCL Grocery Delivery: गैस सिलेंडर के बाद अब घर में राशन भी आएगा! BPCL का चौंकाने वाला प्लान, ई-कॉमर्स और पेमेंट सेक्टर में उतरने की बड़ी तैयारी

Ads

BPCL Grocery Delivery: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ई-कॉमर्स को बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी की योजना ग्राहकों तक LPG सिलेंडर के साथ किराने का सामान भी पहुंचाने की है। इस पहल से ग्राहक एक ही प्लेटफॉर्म के जरिए गैस और रोजमर्रा की जरूरत का सामान मंगा सकेंगे।

  •  
  • Publish Date - August 27, 2026 / 03:55 PM IST,
    Updated On - August 27, 2026 / 03:55 PM IST

(BPCL Grocery Delivery/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • LPG के साथ राशन घर पहुंचाने की तैयारी
  • BPCL का ई-कॉमर्स में बड़ा दांव
  • LPG डीलरशिप बनेंगी ‘डार्क स्टोर’

BPCL Grocery Delivery: सरकारी कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) अब अपने कारोबार को पेट्रोल और LPG से आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ग्राहकों को LPG सिलेंडर के साथ किराने का सामान और रोजमर्रा (BPCL Grocery Delivery) की जरूरी चीजें घर तक पहुंचाने की योजना पर काम कर रही है। इसके लिए BPCL अपने बड़े पेट्रोल पंप और LPG डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क का इस्तेमाल करेगी। कंपनी का लक्ष्य ई-कॉमर्स कारोबार को मजबूत करना और नॉन-फ्यूल बिजनेस से कमाई बढ़ाना है।

LPG डीलरशिप बनेंगी डार्क स्टोर

BPCL अपने कुछ LPG डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर को ‘डार्क स्टोर’ की तरह इस्तेमाल (BPCL Grocery Delivery) करने की तैयारी कर रही है। चुनिंदा डीलरशिप को फुलफिलमेंट सेंटर बनाया जा रहा है। जहां किराने का सामान, FMCG प्रोडक्ट्स, घर की जरूरत की चीजें और कुछ कंज्यूमर ड्यूरेबल्स रखे जाएंगे। इसके अलावा कंपनी अपने पेट्रोल पंपों पर मौजूद In&Out स्टोर्स के जरिए भी ग्राहकों को सुविधाएं देने की योजना बना रही है। इससे कंपनी अपने मौजूदा नेटवर्क को नए कारोबार के लिए इस्तेमाल कर सकेगी।

महाराष्ट्र और यूपी में चल रहा पायलट

BPCL ने इस योजना का पायलट प्रोजेक्ट महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में शुरू किया है। ग्राहक कंपनी के ऐप के जरिए जरूरी सामान ऑर्डर कर सकते हैं और इसे LPG सिलेंडर की डिलीवरी के साथ मंगा सकते हैं। शुरुआती नतीजे ठीक बताए जा रहे हैं, लेकिन ऑर्डर की संख्या अभी कंपनी की उम्मीद के मुताबिक नहीं पहुंची है। इसकी एक बड़ी वजह पहले से मौजूद क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिल रही कड़ी प्रतिस्पर्धा है। कंपनी फिलहाल इस मॉडल को आगे बढ़ाने और इसकी कमियों को समझने पर काम कर रही है।

Hello BPCL ऐप में पेमेंट की तैयारी

BPCL सिर्फ ई-कॉमर्स तक सीमित नहीं रहना चाहती। कंपनी अपने रिटेल आउटलेट्स पर डिजिटल भुगतान (BPCL Grocery Delivery) को आसान बनाने के लिए खुद का पेमेंट गेटवे शुरू करने की तैयारी में है। इसे कंपनी के ‘Hello BPCL’ ऐप में जोड़ा जा सकता है, जिससे ग्राहक पेट्रोल पंप पर सीधे ऐप के जरिए भुगतान कर सकेंगे। हालांकि, ई-कॉमर्स और पेमेंट गेटवे से जुड़ी इन योजनाओं पर BPCL की ओर से अभी आधिकारिक बयान नहीं आया है।

इन्हें भी पढ़ें:

BPCL अब क्या नया करने जा रही है?

BPCL LPG सिलेंडर के साथ किराना और रोजमर्रा का सामान घर तक पहुंचाने की योजना पर काम कर रही है।

यह सुविधा कहां शुरू की गई है?

फिलहाल महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में इसका पायलट प्रोजेक्ट चल रहा है।

सामान की डिलीवरी कैसे होगी?

ग्राहक BPCL के ऐप के जरिए सामान ऑर्डर कर सकेंगे और इसे LPG डिलीवरी के साथ मंगा सकेंगे।

LPG डीलरशिप को ‘डार्क स्टोर’ क्यों बनाया जा रहा है?

इन जगहों पर किराना, FMCG और घरेलू जरूरत के सामान का स्टॉक रखकर ऑर्डर पूरा करने की तैयारी है।