नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) सरकार ने ब्रजेश कुमार सिंह को केनरा बैंक का प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है।
सिंह वर्तमान में इंडियन बैंक में कार्यकारी निदेशक के पद पर कार्यरत हैं और वह के. सत्यनारायण राजू का स्थान लेंगे।
के. सत्यनारायण राजू दिसंबर 2025 में सेवानिवृत्त हुए थे।
सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने सिंह को प्रबंध निदेशक और सीईओ के पद पर नियुक्त किए जाने को मंजूरी दे दी। उनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से उनकी सेवानिवृत्ति तक के लिए की गयी है। वह 30 अप्रैल, 2029 को सेवानिवृत्त होंगे।
वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (एफएसआईबी) ने दिसंबर 2025 में केनरा बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ पद के लिए सिंह के नाम की सिफारिश की थी।
भाषा यासिर रमण
रमण