(RAM Cleaner Apps/ Image Credit: AI-generated)
RAM Cleaner Apps: Google Play Store और Apple App Store पर कई RAM Cleaner और Phone Booster ऐप्स उपलब्ध है। ये ऐप्स दावा करते हैं कि एक क्लिक में RAM क्लियर करके फोन की स्पीड बढ़ा सकते हैं। लेकिन टेक एक्सपर्ट्स के अनुसार, इन दावों की सच्चाई उतनी सरल नहीं है, जितनी दिखाई देती है।
आज के समय में Android और iPhone दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम में RAM को मैनेज करने के लिए पहले से ही एडवांस सिस्टम मौजूद होता है। जब फोन की मेमोरी की जरूरत होती है तो सिस्टम खुद ही बैकग्राउंड में चल रही ऐप्स को बंद या सस्पेंड कर देता है। इसलिए अलग से RAM Cleaner ऐप रखने की जरूरत नहीं होती।
टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि RAM Cleaner ऐप्स अक्सर बैकग्राउंड ऐप्स को जबरदस्ती बंद कर देते हैं। इससे थोड़ी देर के लिए RAM खाली दिख सकती है। लेकिन जब यूजर फिर से ऐप खोलता है तो उसे दोबारा लोड करना पड़ता है। इससे फोन की स्पीड कम हो सकती है और बैटरी की खपत भी बढ़ जाती है।
कुछ RAM Cleaner ऐप्स लगातार बैकग्राउंड में चलते रहते हैं। जिससे प्रोसेसर और बैटरी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। कई ऐसे ऐप्स विज्ञापनों से भरे होते हैं और यूजर डेटा इकट्ठा करने का भी जोखिम होता है। अगर फोन स्लो हो तो बेहतर तरीका यह है कि अनावश्यक ऐप्स हटाएं, स्टोरेज खाली रखें और सिस्टम अपडेट करते रहें।