बीएसई के मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी, विशेष परियोजनाओं के प्रमुख ने इस्तीफा दिया

Ads

बीएसई के मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी, विशेष परियोजनाओं के प्रमुख ने इस्तीफा दिया

  •  
  • Publish Date - September 26, 2023 / 06:05 PM IST,
    Updated On - September 26, 2023 / 06:05 PM IST

नयी दिल्ली, 26 सितंबर (भाषा) प्रमुख शेयर बाजार बीएसई ने मंगलवार को कहा कि उसके मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी शिवकुमार पांडेय और विशेष परियोजनाओं के प्रमुख नयन मेहता ने इस्तीफा दे दिया है।

बीएसई ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) को बताया कि पांडेय ने एक अन्य अवसर के लिए अपना इस्तीफा दिया है। दूसरी ओर मेहता ने व्यक्तिगत और स्वास्थ्य कारणों से पद छोड़ने का फैसला किया।

पांडेय और मेहता के इस्तीफे क्रमशः चार दिसंबर और 12 अक्टूबर से प्रभावी होंगे।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण