तीसरी तिमाही में बीएसई का लाभ करीब तीन गुना होकर 602 करोड़ रुपये पर
तीसरी तिमाही में बीएसई का लाभ करीब तीन गुना होकर 602 करोड़ रुपये पर
नयी दिल्ली, नौ फरवरी (भाषा) प्रमुख शेयर बाजार बीएसई का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ करीब तीन गुना होकर 601.7 करोड़ रुपये हो गया। शेयर डेरिवेटिव खंड, सूचीबद्धता और म्यूचुअल फंड लेनदेन में मजबूत वृद्धि से मुनाफे में यह बढ़ोतरी हुई है।
पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 220 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।
कंपनी ने सोमवार को जारी बयान में अक्टूबर-दिसंबर, 2025 तिमाही के वित्तीय नतीजों की जानकारी दी। यह एक्सचेंज के प्रदर्शन का लगातार 11वां रिकॉर्ड प्रदर्शन है।
आलोच्य तिमाही में बीएसई का कुल राजस्व सालाना आधार पर 61 प्रतिशत बढ़कर 1,334 करोड़ रुपये हो गया। दिसंबर, 2024 में समाप्त तिमाही में यह 829 करोड़ रुपये था। वहीं, कंपनी का परिचालन व्यय चार प्रतिशत घटकर 512 करोड़ रुपये रह गया।
बीएसई के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुंदररमन राममूर्ति ने बयान में कहा, ‘तीसरी तिमाही के नतीजे हमारे मंच की बढ़ती ताकत और बाजार के भरोसे को दिखाते हैं। हम अपने सभी व्यवसायों में नवाचार को गति दे रहे हैं।’
भाषा सुमित अजय
अजय

Facebook


