सोना 10 रुपए चढ़ा, चांदी 690 रुपए उछली

सोना 10 रुपए चढ़ा, चांदी 690 रुपए उछली

सोना 10 रुपए चढ़ा, चांदी 690 रुपए उछली
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: July 5, 2018 10:27 am IST

नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में मजबूती रहने और स्थानीय जेवराती मांग में बढ़त कायम रहने से सोने के भाव लगातार दूसरे दिन भी चढ़े रहे। गुरुवार को दिल्ली सराफ बाजार में सोना की कीमत में 10 रुपए की बढ़ोतरी हुई।

.

अब सोने की कीमत 31,580 रुपए प्रति दस ग्राम पर हैजबकि इंडस्ट्रियल डिमांग उर स्थानीय लेवाली के चलते चांदी भी 690 रुपए उछलते हुए 40,600 रुपए प्रति किलोग्राम की कीमत पर है।

..
कारोबारियों के मुताबिक हाजिर बाजार में स्थानीय जेवरात निर्माताओं की लगातार डिमांड और वैश्विक बाजारों में गोल्ड के मजबूत रुख के चलते ही सोने में तेजी है।

..

वैश्विक बाजार में देखें तो न्यूयॉर्क में, सोना 0.34% बढ़कर 1,256.50 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी 0.37% चढ़कर 16.06 डॉलर प्रति औंस पर पहुंची।

वेब डेस्कIBC24


लेखक के बारे में