तीन रसायन पार्क की स्थापना में राज्यों की मदद के लिए केंद्र शुरू करेगा योजना

Ads

तीन रसायन पार्क की स्थापना में राज्यों की मदद के लिए केंद्र शुरू करेगा योजना

  •  
  • Publish Date - February 1, 2026 / 06:14 PM IST,
    Updated On - February 1, 2026 / 06:14 PM IST

नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) केंद्र सरकार ने रविवार को कहा कि वह तीन विशेष रसायन पार्क की स्थापना में राज्य सरकारों की मदद के लिए एक योजना शुरू करेगी। इसका मकसद घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देना और आयात पर निर्भरता कम करना है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा, ‘‘घरेलू रसायन उत्पादन को बढ़ाने और आयात पर निर्भरता कम करने के लिए हम तीन समर्पित रसायन पार्क स्थापित करने में राज्यों की सहायता के लिए एक योजना शुरू करेंगे।’’

नीति आयोग की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत इस वक्त रसायनों का दुनिया का छठा सबसे बड़ा और एशिया का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। उद्योग दवा, कपड़ा, वाहन और कृषि जैसे उद्योगों को कच्चा माल उपलब्ध कराता है।

अनुमान है कि रसायन क्षेत्र का आकार 2030 तक लगभग 400-450 अरब डॉलर और 2040 तक 850-1,000 अरब डॉलर हो जाएगा।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय