सीजी पावर एंड इंस्ट्रियल सॉल्यूशंस का चौथी तिमाही का मुनाफा चार गुना होकर 428 करोड़ रुपये पर

सीजी पावर एंड इंस्ट्रियल सॉल्यूशंस का चौथी तिमाही का मुनाफा चार गुना होकर 428 करोड़ रुपये पर

सीजी पावर एंड इंस्ट्रियल सॉल्यूशंस का चौथी तिमाही का मुनाफा चार गुना होकर 428 करोड़ रुपये पर
Modified Date: May 8, 2023 / 03:22 pm IST
Published Date: May 8, 2023 3:22 pm IST

नयी दिल्ली, आठ मई (भाषा) सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस ने 2022-23 की मार्च में समाप्त चौथी तिमाही में 428.22 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया है, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में लगभग चार गुना है।

कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 111.65 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

बीएसई को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 1,917.05 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,492.77 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च भी 1,358.03 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,654.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

भाषा अजय अजय पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में