MP Air Connectivity 2026: मध्यप्रदेश के इन शहरों की बढ़ी हवाई कनेक्टिविटी, सीएम मोहन यादव ने की विमान सेवाओं की शुरुआत, कहा- अर्थव्यवस्था और पर्यटन को मिलेगी गति
MP Air Connectivity 2026: सीएम डॉ. मोहन यादव ने नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू की मौजूदगी में चार नई सीधी विमान सेवाओं की शुरुआत की।
MP Air Connectivity 2026/Image Credit: Mohan Yadav X Handle
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चार नई सीधी विमान सेवाओं की शुरुआत की।
- नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू कार्यक्रम में रहे मौजूद।
- सीएम ने कहा- अर्थव्यवस्था और पर्यटन को मिलेगी गति।
MP Air Connectivity 2026: भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू की मौजूदगी में चार नई सीधी विमान सेवाओं की शुरुआत की। इन चार विमान सेवाओं में भोपाल से पटना, रीवा से कोलकाता, जबलपुर से कोलकाता और भोपाल से रीवा के बीच सीधी उड़ान शामिल है। भोपाल के राजा भोज हवाई अड्डे पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के विमानन क्षेत्र में व्यापक बदलाव आया है। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि इन नई उड़ानों से मध्यप्रदेश का अन्य राज्यों से हवाई संपर्क और मजबूत होगा।
अर्थव्यवस्था और पर्यटन को मिलेगी गति
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘अब भोपाल से पटना कुछ ही घंटों में पहुंचा जा सकेगा। इसके अलावा कोलकाता से भी प्रदेश का सीधा हवाई संपर्क स्थापित हो गया है।’ उन्होंने कहा कि नई सेवाओं से हजारों यात्रियों को लाभ होगा। इससे यात्रा का समय बचेगा, व्यापार और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा तथा प्रदेश की अर्थव्यवस्था और पर्यटन को भी गति मिलेगी। (MP Air Connectivity 2026) सीएम यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को पिछले तीन वर्षों में तीन नए हवाई अड्डे मिले हैं और पांच नए हवाई अड्डों को मंजूरी भी मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि पिछले महीने इंदौर से अबू धाबी के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू हुई है और दो महीने बाद भोपाल से शारजाह के लिए भी सीधी उड़ान शुरू होगी। इससे लोगों को विदेश यात्रा के लिए दिल्ली या मुंबई जाने की आवश्यकता कम होगी।
पीएम के नेतृत्व में विमानन क्षेत्र में हुआ ऐतिहासिक विकास
MP Air Connectivity 2026: नागर विमानन मंत्री नायडू ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के विमानन क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि ‘उड़ान’ (उड़े देश का आम नागरिक) योजना के तहत देश में 90 नए हवाई अड्डे विकसित किए गए हैं और विमानों की संख्या भी लगभग दोगुनी हुई है। उन्होंने मध्यप्रदेश की नई नागरिक उड्डयन नीति की सराहना करते हुए कहा कि यह देश की बेहतर नीतियों में शामिल है। उन्होंने कहा कि जहां भी नए हवाई अड्डे बनते हैं, वहां की अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव आता है। इन चारों उड़ानों का संचालन अलायंस एयर करेगी।
विमान सेवाओं को दी जाएगी वित्तीय सहायता
राज्य सरकार के बयान के अनुसार, मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025 के तहत इन सेवाओं को वित्तीय सहायता दी जाएगी। (MP Air Connectivity 2026) बयान में कहा गया कि सरकार राज्य के शहरों को देश के प्रमुख शहरों से जोड़ने, नागरिकों को सुरक्षित, सुगम और समयबद्ध हवाई यात्रा उपलब्ध कराने तथा पर्यटन, व्यापार, शिक्षा और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हवाई संपर्क का लगातार विस्तार कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Chhindwara School Teacher: ‘चार-पांच बॉयफ्रेंड बनाओ और प्रेग्नेंट हो जाओ’.. बच्चों के साथ अश्लील बातें करती थी इस स्कूल की मैडम, छात्रों ने टोका तो बोली- मर्डर कर दूंगी
- Independence Day CG Guest List: राजधानी में सीएम विष्णुदेव साय तो न्यायधानी में तोखन साहू करेंगे ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों की सूची हुई जारी, देखें यहां
- E3 Trion scooter: कम कीमत में E3 Trion का शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स ऐसे कि महंगे मॉडल भी पड़ जाएं फीके!

Facebook


