2 रुपये प्रति किलो महंगी हुई CNG, 6 दिन में दूसरी बार बढ़े दाम, देखें नई कीमत

CNG price hiked again : अब दिल्ली में सीएनजी का रेट 75.61 रुपये प्रति किलो हो गया है...

2 रुपये प्रति किलो महंगी हुई CNG, 6 दिन में दूसरी बार बढ़े दाम, देखें नई कीमत

CNG price hiked again

Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: May 21, 2022 7:10 am IST

नई दिल्ली। CNG price hiked again :   देश में महंगाई का दौर जारी है। आज फिर से सीएनजी के दामों में दो रुपए की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद अब दिल्ली में सीएनजी का रेट 75.61 रुपये प्रति किलो हो गया है। इसके अलावा अन्य शहरों में भी दाम में वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़ें: दंतेवाड़ा : 50 महिलाएं बना रहीं 11 किमी लंबी चुनरी, टूटेगा मंदसौर का वर्ल्ड रिकॉर्ड…

CNG price hiked again :   बता दें कि 6 दिन के भीतर दूसरी बार दाम बढ़ा दिए गए हैं। गुरुग्राम में भी सीएनजी के दामों में बड़ा इजाफा देखने को मिला है। वहां पर इसका रेट 83.94 रुपये किलो हो गया है।

यह भी पढ़ें:  कटौती का ‘करंट’…बिजली पर बवाल…अभी भी बिजली और कोयला संकट की स्थिति बरकरार या विपक्ष की कोरी सियासत?

CNG price hiked again :   देश के दूसरे हिस्सों में भी सीएनजी दामों में इजाफा हुआ है। रेवारी में CNG का दाम 86.07 रुपये प्रति किलो कर दिया गया है, करनाल और कैथल में 87.40 रुपये प्रति किलो हो गया है।

उल्लेखनीय है कि 15 मई को ही दिल्ली में सीएनजी 73.61 रुपये प्रति किलोग्राम की गई थी। तब नोएडा में 76.17 रुपये प्रति किलोग्राम और गुरुग्राम में 81.94 तक रेट पहुंचा था, लेकिन एक बार फिर इस मामले में लोगों को झटका लगा है और 2 रुपये की और बढ़ोतरी कर दी गई है।


लेखक के बारे में