चालू वित्त वर्ष में अब तक कोयला उत्पादन 20 करोड़ टन से अधिक

चालू वित्त वर्ष में अब तक कोयला उत्पादन 20 करोड़ टन से अधिक

चालू वित्त वर्ष में अब तक कोयला उत्पादन 20 करोड़ टन से अधिक
Modified Date: March 13, 2026 / 10:10 pm IST
Published Date: March 13, 2026 10:10 pm IST

नयी दिल्ली, 13 मार्च (भाषा) चालू वित्त वर्ष में 11 मार्च तक निजी उपभोग वाली और वाणिज्यिक खदानों से कोयला उत्पादन 20 करोड़ टन के आंकड़े को पार कर गया है।

कोयला मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि कुल उत्पादन में निजी उपभोग वाली खदानों और वाणिज्यिक कोयला खदानों का योगदान 19.41 करोड़ टन रहा, जबकि अन्य खदानों ने 0.60 करोड़ टन कोयले का योगदान दिया।

बयान के मुताबिक, देश में कोयले का प्रेषण भी लगातार बढ़ रहा है। सालाना आधार पर यह 7.71 प्रतिशत बढ़कर 19.7 करोड़ टन हो गया जो एक साल पहले की समान अवधि में 18.29 करोड़ टन था।

भाषा योगेश प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में