हाजिर मांग के कारण धनिया वायदा कीमतों में तेजी

Ads

हाजिर मांग के कारण धनिया वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - February 9, 2021 / 09:46 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

नयी दिल्ली, नौ फरवरी (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को धनिया की कीमत 144 रुपये की तेजी के साथ 6,490 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में धनिया के अप्रैल माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 144 रुपये अथवा 2.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,490 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 2,250 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

धनिया के मई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 190 रुपये अथवा 2.99 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,540 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 70 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख तथा उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आपूर्ति के कारण यहां धनिया वायदा कीमतों में लाभ दर्ज हुआ।

भाषा राजेश राजेश

राजेश