हाजिर मांग के कारण धनिया वाायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण धनिया वाायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण धनिया वाायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: January 4, 2021 9:52 am IST

नयी दिल्ली, चार जनवरी (भाषा) हाजिर बाजार की मजबूती के रुख को देखते हुए सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को धनिया की कीमत 14 रुपये की तेजी के साथ 5,898 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में धनिया के जनवरी माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 14 रुपये अथवा 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,898 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 2,735 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख और उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आपूर्ति होने के कारण मुख्यत: यहां धनिया वायदा कीमतों में तेजी आई।

हालांकि, धनिया के अप्रैल माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 10 रुपये अथवा 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,178 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 700 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में