अमेरिका-ईरान वार्ता पर अनिश्चितता के बीच कच्चे तेल के वायदा भाव में गिरावट

Ads

अमेरिका-ईरान वार्ता पर अनिश्चितता के बीच कच्चे तेल के वायदा भाव में गिरावट

  •  
  • Publish Date - June 2, 2026 / 07:38 PM IST,
    Updated On - June 2, 2026 / 07:38 PM IST

नयी दिल्ली, दो जून (भाषा) वायदा कारोबार में मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतें मामूली गिरावट के साथ 8,697 रुपये प्रति बैरल रह गईं। हालांकि, निवेशक अमेरिका और ईरान से जुड़ी अस्थिर भू-राजनीतिक स्थिति पर सतर्क रहे।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल के सर्वाधिक कारोबार वाले जून माह में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 39 रुपये या 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,697 रुपये प्रति बैरल रह गई। इसमें 9,045 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसके जुलाई माह में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 70 रुपये या 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,466 रुपये प्रति बैरल रह गई। इसमें 2,512 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि संकट को हल करने के उद्देश्य से किए गए राजनयिक प्रयासों में बार-बार बाधाओं का सामना करने के बाद अनिश्चितता से बाजार की धारणा प्रभावित हुई, जिससे वैश्विक तेल की मांग और आपूर्ति के दृष्टिकोण पर चिंताएं बढ़ गईं।

वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चे तेल के जुलाई डिलिवरी अनुबंध की कीमत 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 91.15 डॉलर प्रति बैरल रह गई जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम एक प्रतिशत की गिरावट दर्शाता 94.03 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय