कच्चे तेल का वायदा भाव 10,044 रुपये प्रति बैरल के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर

Ads

कच्चे तेल का वायदा भाव 10,044 रुपये प्रति बैरल के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर

  •  
  • Publish Date - May 19, 2026 / 02:21 PM IST,
    Updated On - May 19, 2026 / 02:21 PM IST

नयी दिल्ली, 19 मई (भाषा) पश्चिम एशिया संकट के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में व्यवधान के बीच मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतों में तेजी रही और वायदा कारोबार में इसका भाव 10,044 रुपये प्रति बैरल के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर जून में आपूर्ति वाले कच्चे तेल के अनुबंध की कीमत 43 रुपये या 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 9,967 रुपये प्रति बैरल पर पहुंच गई। इसमें 8,508 लॉट का कारोबार हुआ।

इस अनुबंध की कीमत सोमवार को 9,924 रुपये प्रति बैरल रही थी।

विश्लेषकों के अनुसार, बाजार भागीदारों की ताजा खरीदारी से वायदा कारोबार में कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहीं।

वैश्विक स्तर पर, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चे तेल का दाम 0.01 प्रतिशत चढ़कर 108.67 डॉलर प्रति बैरल हो गया जबकि ब्रेंट कच्चा तेल 1.45 प्रतिशत चढ़कर 110.48 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

भाषा निहारिका अजय

अजय