मजबूत वैश्विक रुख के नुरूप कच्चे तेल का वायदा भाव में तेजी

Ads

मजबूत वैश्विक रुख के नुरूप कच्चे तेल का वायदा भाव में तेजी

  •  
  • Publish Date - September 9, 2026 / 08:15 PM IST,
    Updated On - September 9, 2026 / 08:15 PM IST

नयी दिल्ली, नौ सितंबर (भाषा) मजबूत वैश्विक रुख के अनुरूप कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में बुधवार को कच्चा तेल की कीमत 189 रुपये की तेजी के साथ 8,923 रुपये प्रति बैरल हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का सितंबर माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 189 रुपये या 2.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,923 रुपये प्रति बैरल हो गया। इसमें 5,969 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से कच्चातेल वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.98 प्रतिशत की तेजी के साथ 93.94 डॉलर प्रति बैरल हो गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 1.13 प्रतिशत बढ़कर 98.03 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश