दिल्ली बजट: स्थानीय निकायों के लिए आवंटन में 65 प्रतिशत की बढ़ोतरी

दिल्ली बजट: स्थानीय निकायों के लिए आवंटन में 65 प्रतिशत की बढ़ोतरी

दिल्ली बजट: स्थानीय निकायों के लिए आवंटन में 65 प्रतिशत की बढ़ोतरी
Modified Date: March 24, 2026 / 06:07 pm IST
Published Date: March 24, 2026 6:07 pm IST

नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) दिल्ली सरकार ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में विकसित और हरित दिल्ली के लक्ष्य के तहत स्थानीय निकायों के लिए 11,412 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने बजट भाषण में कहा कि सरकार ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के लिए 11,266 करोड़ रुपये निर्धारित किए हैं, जबकि नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एमडीएमसी) और दिल्ली छावनी बोर्ड (डीसीबी) के लिए कुल 146 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता का प्रस्ताव किया गया है।

सरकार का कहना है कि ‘ट्रिपल इंजन’ दृष्टिकोण से विकास कार्यों में तेजी आएगी।

वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में स्थानीय निकायों के लिए आवंटन में पिछले वर्ष की तुलना में 65.47 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।

वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में दिल्ली सरकार ने स्थानीय निकायों के लिए 6,897 करोड़ रुपये आवंटित किए थे।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को लगभग 1,03,700 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय वाला बजट पेश किया।

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में