धूत ट्रांसमिशन के आईपीओ को पहले दिन मिलीं 63 प्रतिशत बोलियां

Ads

धूत ट्रांसमिशन के आईपीओ को पहले दिन मिलीं 63 प्रतिशत बोलियां

  •  
  • Publish Date - August 10, 2026 / 09:35 PM IST,
    Updated On - August 10, 2026 / 09:35 PM IST

नयी दिल्ली, 10 अगस्त (भाषा) वाहन कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी धूत ट्रांसमिशन लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के पहले दिन 63 प्रतिशत बोलियां मिलीं।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ में 2,49,56,363 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 1,56,51,645 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 1.09 गुना बोली प्राप्त हुई। खुदरा कोटा को 74 प्रतिशत जबकि पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के खंड को छह प्रतिशत अभिदान मिला।

धूत ट्रांसमिशन ने एंकर निवेशकों से 918.3 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी का 3,067 करोड़ रुपये का यह आईपीओ 12 अगस्त को बंद होगा। इसके लिए मूल्य दायरा 829-871 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। आईपीओ में 1,400 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा प्रवर्तकों – बीसी एशिया इन्वेस्टमेंट्स एक्सवी लिमिटेड (प्राइवेट इक्विटी फर्म बेन कैपिटल की एक इकाई) और मंगलम कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड – द्वारा 1.91 करोड़ तक के इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जाएगी।

कंपनी नए निर्गम से मिली रकम का इस्तेमाल कुछ बकाया कर्ज चुकाने, अनुषंगी कंपनियों में निवेश करने और हरियाणा के झज्जर और तमिलनाडु के होसुर में नए वायरिंग हार्नेस विनिर्माण संयंत्र में करने की योजना बना रही है।

मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर, कंपनी का निर्गम बाद बाजार पूंजीकरण लगभग 17,816 करोड़ रुपये होगा, जबकि निचले स्तर पर मूल्यांकन लगभग 17,025 करोड़ रुपये होगा।

कंपनी के शेयर 17 अगस्त को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हो सकते हैं।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय