ईडी ने अवैध व्यापार मामले में अहमदाबाद की कंपनी की 3.10 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त कीं

Ads

ईडी ने अवैध व्यापार मामले में अहमदाबाद की कंपनी की 3.10 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त कीं

  •  
  • Publish Date - September 19, 2023 / 10:07 PM IST,
    Updated On - September 19, 2023 / 10:07 PM IST

अहमदाबाद, 19 सितंबर (भाषा) केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कहा कि उसने अहमदाबाद में एक विदेशी मुद्रा कारोबारी के परिसरों की तलाशी ली। अवैध विदेशी मुद्रा विनिमय कारोबार से जुड़े इस मामले में ईडी ने 3.10 करोड़ रुपये की नकदी और अन्य संपत्ति जब्त की है।

ईडी ने बयान में कहा कि धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत टीपी ग्लोबल एफएक्स से जुड़े स्थानों पर तलाशी ली गई।

बयान के मुताबिक, इस दौरान 1.36 करोड़ रुपये नकद, 71 लाख रुपये का सोना, 89 लाख रुपये की दो लक्जरी कारें और एक बैंक खाते में 14.72 लाख रुपये जब्त किए गए।

वित्तीय जांच एजेंसी ने कहा कि फर्म से जुड़े स्थानों पर तलाशी के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए, जबकि उसे विदेशी मुद्रा विनिमय कारोबार के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से अनुमति नहीं मिली थी।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय