नीति आयोग की बैठक में रेवंत रेड्डी बोले, शिक्षा और स्वास्थ्य राष्ट्रीय विकास की मजबूत नींव

Ads

नीति आयोग की बैठक में रेवंत रेड्डी बोले, शिक्षा और स्वास्थ्य राष्ट्रीय विकास की मजबूत नींव

  •  
  • Publish Date - June 11, 2026 / 07:12 PM IST,
    Updated On - June 11, 2026 / 07:12 PM IST

नयी दिल्ली, 11 जून (भाषा) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने बृहस्पतिवार को कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य राष्ट्रीय विकास की मजबूत नींव हैं।

रेड्डी ने नीति आयोग की शासी परिषद की 11वीं बैठक में राज्य के विकास मॉडल की रूपरेखा भी प्रस्तुत की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित नीति आयोग की बैठक को संबोधित करते हुए रेड्डी ने कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए शिक्षा, कौशल विकास और विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

राज्य सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, रेड्डी ने कहा कि वर्ष 2024 में कराए गए सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक, रोजगार, राजनीतिक और जाति (एसईईईपीसी) सर्वेक्षण से पता चला है कि सामाजिक पिछड़ेपन का मुख्य कारण धन या भूमि की कमी नहीं, बल्कि शिक्षा का अभाव है। इस सर्वेक्षण में 3.55 करोड़ लोगों को शामिल किया गया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने शिक्षा की परिवर्तनकारी क्षमता में विश्वास के कारण शिक्षा विभाग अपने पास रखा है।

उन्होंने कहा कि पिछले 75 वर्षों में मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराई गई, लेकिन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अब भी एक चुनौती बनी हुई है।

भाषा योगेश अजय

अजय