इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक.. सिंगल चार्ज में 250 किमी का रेंज.. लुक बना देगी दीवाना

Ads

इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक.. सिंगल चार्ज में 250 किमी का रेंज.. लुक बना देगी दीवाना

  •  
  • Publish Date - January 20, 2022 / 02:59 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

नई दिल्ली। कोमाकी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ने आखिरकार अपनी वेबसाइट पर इलेक्ट्रिक क्रूजर मोटरसाइल पेश कर दी है जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। ये भारत की पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बनकर सामने आई है।

पढ़ें- Jio Recharge: jio का सबसे सस्ता और ज्यादा डेटा देने वाला प्लान.. बार-बार रिचार्ज का झंझट भी हो जाएगा छूमंतर 

कंपनी इसी हफ्ते इलेक्ट्रिक बाइक की कीमतों का ऐलान करने वाली है। कोमाकी रेंजर नामक ये इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल टिपिकल क्रूजर डिजाइन पर तैयार की गई है जो दिखने में काफी खूबसूरत है और मॉडिफाय की हुई बजाज अवेंजर जैसी दिखती है। बता दें कि इस ई-मोटरसाइकिल को 1।20 लाख रुपये दिल्ली एक्सशोरूम कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।

पढ़ें- गर्भवती वन रक्षक की पिटाई.. पूर्व सरपंच और उसकी पत्नी गिरफ्तार, मंत्री ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया

कोमाकी ने इसकी स्टाइल को शानदार रखा है जो इसे देखते ही समझ में आ जाता है। मोटरसाइकिल को चमकीला क्रोम गार्निश दिया है जो इसके रेट्रो-स्टाइल वाले गोल एलईडी हेडलैंप पर सबसे अलग दिखता है। इसके अलावा यहां दो गोल आकार के ऑग्जिलरी लैंप भी दिए गए हैं जो क्रोम गार्निश में हेडलैंप का साथ देते हैं। इस हेडलैंप के दोनों ओर रेट्रो-थीम के साइड इंडिकेटर्स भी लगे हुए है। कोमाकी रेंजर के साथ चौड़ा हैंडलबार, सिंगल-पॉड इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर, फ्यूल टैंक पर चमकदार क्रोम से सजा डिस्प्ले बहुत कुछ बजाज अवेंजर से मिलते हैं।

पढ़ें- भारतीय सेना ने शुरू की अरुणाचल से लापता मिराम टैरोन की तलाशी अभियान.. पीएलए से मांगी मदद

कोमाकी ने पहले ही जानकारी दे दी है कि रेंजर इलेक्ट्रिक क्रूजर के साथ 4 किलोवाट का बैटरी पैक दिया जाएगा जो 5,000 वाट की मोटर के साथ आएगा। कंपनी ने ये दावा भी किया है कि एक चार्ज में रेंजर ईवी को 200-250 किमी तक चलाया जा सकता है। इस रेंज के साथ कोमाकी की ये ईवी भारत की सबसे ज्यादा रेंज वाली मोटरसाइकिल बनने वाली है। कंपनी का ये भी दावा है कि किसी भी तरह की सड़क पर अलग-अलग मौसम में इस इलेक्ट्रिक बाइक को चलाया जा सकता है।

पढ़ें- भाजपा ने जारी की 34 उम्मीदवारों की पहली सूची, 6 विधायकों के कटे टिकट

लंबी दूरी तय करने के लिए बनाया गया
राइडर सीट कुछ निचले हिस्से पर लगी है, वहीं पिछले यात्री की आरामदायक यात्रा के लिए इसमें पिछली सीट पर बैकरेस्ट लगाया गया है। बाइक के दोनों ओर लगे सख्त पेनियर्स से साफ होता है कि इसे लंबी दूरी तय करने के लिए बनाया गया है। यहां एलईडी टेललाइट भी गोल हैं जिन्हें साइड इंडिकेटर्स ने घेरा हुआ है। बाइक को मिले बाकी डिजाइन एलिमेंट में लेग गार्ड्स, नकली एग्ज्हॉस्ट और काले अलॉय व्हील्स जैसे कई पुर्जे शामिल हैं।