भारत में बनेंगे F-16 लड़ाकू विमान, अमेरिकी कंपनी ने किया टाटा एडवांस से करार
भारत में बनेंगे F-16 लड़ाकू विमान, अमेरिकी कंपनी ने किया टाटा एडवांस से करार
अमेरिका की यात्रा के लिए रवाना होने से पहले ही अमेरिका से भारत के लिए अच्छी खबर आना शुरू हो गया है। अब देश में ही एफ-16 लड़ाकू एफ-16 विमान का निर्माण होगा इसके लिए अमेरिकी कंपनी लाॅकहिड मार्टिन ने भारत की टाटा एडवांस सिस्टम्स लिमिटेड के साथ करार किया है।
डिफेंस के क्षेत्र में मेक इन इंडिया केा बढ़ावा देने की दिशा में ये बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। इस कारार से भारत को दो तरफा फायदा होने वाला है पहला तो देश की सेना को देश में निर्मित लड़ाकू विमान मिलेगा साथ ही भारत इस विमान का निर्यात भी करार के अनुसार किसी अन्य देश को कर पाएगा।

Facebook


