पीएम सम्मान निधि के तहत 8 करोड़ किसानों को भेजी गई 2000 की पहली किस्त, ऐसे चेक करें अपना नाम

Ads

पीएम सम्मान निधि के तहत 8 करोड़ किसानों को भेजी गई 2000 की पहली किस्त, ऐसे चेक करें अपना नाम

  •  
  • Publish Date - May 5, 2020 / 09:27 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:54 PM IST

नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय के मुताबिक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 8 करोड़ किसानों को 16,146 करोड़ रुपये की पहली किस्त उनके खातों में भेजी जा चुकी है। केंद्र सरकार ने देशभर के करोड़ों किसानों के लिए कई फायदे वाली योजनाएं शुरू की है, इन योजनाओं में प्रधानमंत्री किसान निधि योजना काफी अहम है। इस योजना के तहत सरकार किसानों के बैंक खातों में हर साल तीन किस्तों में 6000 रुपये जमा करती है।

ये भी पढ़ें: हर गरीब को पैसा और राशन कार्ड, नोबेल विजेता अभिजीत ने राहुल से कहा- भारत को अ…

नए वित्त वर्ष में किसानों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, नया वित्तीय वर्ष शुरू हो चुका है, इसलिए अब नई सूची जारी की जाएगी। इससे पहले किसान अपना नाम सूची में जांचने और नए नाम जोड़ सकते हैं। इसके लिए pmkisan.gov.in बेवसाइट को लॉग इन करना होगा, इसमें दिये गए ”फार्मर कार्नर” वाले टैब में क्लिक किसान खुद को पीएम किसान योजना में पंजीकृत कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: शराब के बाद तेल के दाम बढ़े, पेट्रोल 1.67 और डीजल 7.10 रुपए/लीटर मह…

अगर आपने पहले आवेदन किया है और आपका आधार ठीक से अपलोड नहीं हुआ है या किसी वजह से आधार नंबर गलत दर्ज हो गया है तो भी इसकी जानकारी भी इसमें मिल जाएगी। जिन किसानों को इस योजना का लाभ सरकार की तरफ से दिया गया है उनके भी नाम राज्य/जिलेवार/तहसील/गांव के हिसाब से देखे जा सकते हैं। इसमें सरकार ने सभी लाभार्थियों की पूरी सूची अपलोड कर दी है।

ये भी पढ़ें: आयकर विभाग ने टैक्सपेयर्स को किया अलर्ट! रिफंड का दावा करने वाले फर…

इसके अलावा आपके आवेदन की स्थिति क्या है, इसकी जानकारी किसान आधार संख्या/ बैंक खाता/ मोबाइल नंबर के जरिये भी मालूम कर सकते हैं। इसके अलावा पीएम किसान योजना के बारे में खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो इसका लिंक भी दिया गया है। इस लिंक के जरिये आप गूगल प्ले स्टोर में जाकर पीएम किसान मोबाइल एप डाउनलोड कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: जनधन खातों से पैसा निकालने बदले गए नियम, खाता संख्या के आखिरी अंक क…

लिस्ट ऑनलाइन देखने के लिए आसान स्टेप इस प्रकार हैं —
>> वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
>> होम पेज पर मेन्यू बार देखें और यहां ‘फार्मर कार्नर’ पर जाएं।
>> यहां ‘लाभार्थी सूची’ के लिंक पर क्लिक करें।
>> इसके बाद अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव विवरण दर्ज करें।
>> इतना भरने के बाद Get Report पर क्लिक करें और पाएं पूरी लिस्ट।

ये भी पढ़ें: इस बैंक ने भी कर्ज किया सस्ता, MCLR में 0.30 फीसदी कटौती का ऐलान

अगर आपने आवेदन किया है और यह जानना चाहते हैं कि आपका नाम 6000 सालाना पाने के लिए लिस्ट में है या नहीं, तो इस वेबसाइट पर जाकर अपना नाम चेक कर सकते हैं, पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2020 की नई सूची को सरकारी वेबसाइट pmkisan.gov.in पर चेक कर सकते हैं। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, पीएम किसान सम्मान निधि के तहत लाभ पाने वाले किसानों की सूची आने वाली मई तक जारी कर देगा।