(Gas Cylinder Booking/ Image Credit: ANI News)
नई दिल्ली: Gas Cylinder Booking: अब LPG सिलेंडर बुक करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। Indane Gas, Bharat Gas और HP Gas के ग्राहक अब अपने सिलेंडर की रिफिल कई तरीकों से बुक कर सकते हैं। इसके लिए WhatsApp, SMS, कॉल, IVRS, मोबाइल ऐप और वेबसाइट जैसे विकल्प उपलब्ध हैं। यानी अब किसी एक तरीके पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है और ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार कोई भी माध्यम चुन सकते हैं।
हर गैस कंपनी ने ग्राहकों के लिए अलग-अलग बुकिंग सिस्टम जारी किए हैं ताकि प्रक्रिया तेज और सरल हो सके।
WhatsApp के जरिए LPG बुकिंग करना बहुत आसान है। सबसे पहले अपने गैस प्रोवाइडर का नंबर फोन में सेव करें। फिर WhatsApp पर उस नंबर के साथ चैट शुरू करें और ‘REFILL’ लिखकर भेज दें। इसके बाद सिस्टम आपको आगे के निर्देश देगा, जैसे कस्टमर आईडी या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की पुष्टि। सभी जानकारी सही होने पर आपकी बुकिंग दर्ज हो जाती है और कन्फर्मेशन मैसेज मिल जाता है।
नई व्यवस्था से ग्राहकों का काफी समय बचता है। पहले जहां IVRS कॉल पर इंतजार करना पड़ता था या डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क करना मुश्किल होता था। अब सिर्फ एक मैसेज या कॉल से काम हो जाता है। बुकिंग तुरंत सिस्टम में दर्ज हो जाती है और ग्राहक को फौरन कन्फर्मेशन मिल जाता है। यह पूरी प्रक्रिया तेज और सरल हो गई है।
सरकार ने बुकिंग नियमों में भी बदलाव किया है। अब दो LPG बुकिंग के बीच कम से कम 25 दिनों का अंतर रखना जरूरी है, इससे पहले यह 21 दिन था। इसके पहले की बुकिंग स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही डिलीवरी के समय सुरक्षा बढ़ाने के लिए Delivery Authentication Code सिस्टम लागू किया गया है। सिलेंडर डिलीवरी के समय ग्राहक के मोबाइल पर एक कोड आता है, जिसे डिलीवरी एजेंट को देना जरूरी होता है। इसके अलावा eKYC अपडेट रखना भी जरूरी है वरना बुकिंग और सब्सिडी में दिक्कत आ सकती है।