सिर्फ 55 रुपए में पाए 36 हजार पेंशन, इस योजना का आज ही उठाए लाभ, बुढ़ापे की टेंशन हो जाएगी खत्म

सिर्फ 55 रुपए में पाए 36 हजार पेंशन, इस योजना का आज ही उठाए लाभ, बुढ़ापे की टेंशन हो जाएगी खत्म

सिर्फ 55 रुपए में पाए 36 हजार पेंशन, इस योजना का आज ही उठाए लाभ, बुढ़ापे की टेंशन हो जाएगी खत्म
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: June 19, 2021 1:27 am IST

नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए अपने बुढ़ापे के लिए पैसा जोड़ पाना बहुत कठिन होता है। इसी परेशानियों को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार ने कई पेंशन योजनाओं को शुरू किया है। जिसका लाभ लेकर आप भविष्य की चिंता से मुक्त हो सकते हैं। सीधे तौर पर कहें तो इस योजना का लाभ लेकर बुढ़ापे में जीवन गुजारने की चिंता नहीं रहेगी।

Read More News: 6th pay commission: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने को लेकर बड़ा फैसला, जुलाई से 11 हजार रुपए बढ़कर मिलेगी सैलरी

मोदी सरकार ने कई पेंशन योजनाओं को शुरू किया हैं, लेकिन हम इसे समझने में भूल कर देते हैं। यहां हम आपको सरकार की सबसे खास योजना प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के बारे में बता रहे हैं। मोदी सरकार की यह पेंशन स्कीम असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए है, जिन्हें 36 हजार रुपये पेंशन दी जाएगी। इस स्कीम में 18 से 40 साल की उम्र के लोग जुड़ सकते हैं और योजना में प्रीमियम का अमाउंट भी उम्र के आधार पर किया जाता है। 36 हजार रुपये मिलने वाली सालान पेंशन हर महीने 3000 रुपये के हिसाब से दी जाएगी। इस योजना का फायदा 36 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश को मिल रहा है। इसके लिए 3.52 लाख कॉमन सर्विस सेंटर भी हैं।

Read More News: वीरांगना पर दंगल क्यों…आमजन को इससे क्या हासिल होगा?

उम्र के हिसाब से करें निवेश

इस योजना के तहत आप 55 रुपये से लेकर 200 रुपये तक निवेश कर सकते हैं। 18 वर्ष के आवेदक को हर माह 55 रुपये की राशि इस योजना में निवेश करनी होती है। 30 वर्ष के आवेदक को हर माह 100 रुपये की राशि इस योजना में निवेश करनी होती है। इसके अलावा 40 वर्ष की आयु के आवेदक हर माह 200 रुपये योजना में निवेश करने होंगे। 18 वर्ष से योजना में निवेश शुरू करने वाले आवेदक को 42 वर्ष की आयु तक योजना में निवेश करना होगा। 60 साल की आयु तक आवेदक को पीएम श्रम योगी मानधन योजना में 27,720 रुपये निवेश करने होंगे। इस योजना के लाभार्थियों को 60 साल की आयु के बाद हर माह 3,000 रुपये पेंशन प्रदान की जाएगी।

Read More News: आदिवासियों के दुश्मन नक्सली…ये बात बस्तर के भोले-भाले आदिवासियों को कैसे समझाएगी सरकार?

यहां खुलवा सकते हैं PM-SYM खाता

इस योजना का लाभ उठाने के लिए आप किसी भी जन सेवा केंद्र में जाकर अपना PM-SYM खाता खुलवा सकते हैं। योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड और बैंक पासबुक जैसे जरूरी दस्तावेज अवश्य होने चाहिए। पीएम श्रम योगी मानधन योजना में खाता खुल जाने के बाद आवेदक के लिए श्रम योगी कार्ड भी जारी किया जाता है।

Read More News: शिक्षक ने कर ली थी दूसरी शादी, पत्नी ने काट दिया प्राइवेट पार्ट, फिर खुद झूल गई फांसी पर 


लेखक के बारे में