नयी दिल्ली, 22 दिसंबर (भाषा) सॉफ्टबैंक समर्पित इनमोबी समूह की कंपनी ग्लैंस ने मंगलवार को कहा कि उसने गूगल और मौजूदा निवेशक मिथरिल कैपिटल से 14.5 करोड़ डॉलर (करीब 1,071.6 करोड़ रुपये) जुटाए हैं।
ग्लैंस ने पिछले साल सितंबर में ऑस्टिन-मिथरिल समूह से 4.5 करोड़ डॉलर (करीब 323 करोड़ रुपये) जुटाए थे। इस तरह ग्लैंस ने कुल 19 करोड़ डॉलर अभी तक जुटाए हैं।
कंपनी ने हालांकि मूल्यांकन की जानकारी नहीं दी, लेकिन इनमोबी की ग्लैंस में बहुलांश हिस्सेदारी बनी रहेगी।
भाषा पाण्डेय
पाण्डेय