भारतीय पर्यटकों का सबसे पसंदीदा स्थान गोवा, मनाली दूसरे नंबर पर, देखें सर्वे

Ads

गोवा भारतीय पर्यटकों का पसंदीदा पर्यटन स्थल, मनाली दूसरे नंबर पर : ओयो सर्वे

  •  
  • Publish Date - January 16, 2022 / 01:25 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:41 PM IST

नयी दिल्ली,  favourite tourist destination of Indians (भाषा) इस साल भारतीय अंतरराष्ट्रीय के बजाय घरेलू पर्यटन स्थलों पर जाना पसंद करेंगे। गोवा भारतीय यात्रियों के लिए सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल है। ओयो ट्रैवलोपीडिया के सर्वे में यह तथ्य सामने आया है।

यह भी पढ़ें: जिला मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर दूर स्थिति ये गांव आज भी बाट जोह रहा पक्की सड़क की, कई दे चुके हैं ज्ञापन

सर्वे के अनुसार, गोवा के बाद भारतीयों का दूसरा पसंदीदा स्थान मनाली है। ओयो ट्रैवलोपीडिया ओयो का वार्षिक उपभोक्ता सर्वे है। इसमें ओयो के प्रयोगकर्ताओं के बीच उनकी यात्रा के पसंदीदा स्थलों की जानकारी ली जाती है।

सर्वे में 61 प्रतिशत भारतीयों ने कहा कि वे घरेलू गंतव्यों पर छुट्टियां बिताने जाना चाहेंगे। वहीं 25 प्रतिशत ने कहा था कि वे घरेलू के साथ अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थलों की यात्रा भी करना चाहेंगे।

यह भी पढ़ें:  नहीं दी रंगदारी तो बदमाशों ने बस कंडक्टर को बेरहमी से पीटा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

हालांकि, भारतीय यात्रा को लेकर रोमांचित हैं, लेकिन महामारी के बीच सुरक्षा अब भी उनके लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय है। 80 प्रतिशत लोगों ने कहा कि सुरक्षा उनके लिए चिंता का विषय है। हालांकि, इसके साथ ही उनका मानना है कि टीके की बूस्टर खुराक से यात्रा की उम्मीदें बेहतर होंगी।

जहां तक पसंदीदा पर्यटक स्थलों की बात है, गोवा पहले स्थान पर रहा है। एक-तिहाई लोगों ने कहा कि वे गोवा जाना चाहेंगे।

उसके बाद क्रमश: मनानी, दुबई, शिमला और केरल का नंबर आता है। ओयो ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों की बात की जाए, तो भारतीय मालदीव, पेरिस, बाली और स्विट्जरलैंड जाना चाहेंगे।

यह भी पढ़ें:  खिलौनों से खेलने की उम्र में घर-घर जाकर लोगों को वैक्सीन लगवाने की अपील कर रही 8 साल की शेल्बी, स्वास्थ्य विभाग ने बनाया ब्रांड एंबेसडर

सर्वे में शामिल 37 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे अपने जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जाना चाहेंगे। 19 प्रतिशत का कहना था कि वे अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां बिताना पसंद करेंगे। वहीं 12 प्रतिशत ने अकेले यात्रा पर जाने की इच्छा जताई।

यह भी पढ़ें:  Youtube वीडियो देखकर मास्टरमाइंड बना विपुल द्विवेदी उर्फ महाराज, ऐसे देता था लाखों की चोरी को अंजाम