कमजोर वैस्श्विक संकेतों के बीच सोना 2,800 रुपये टूटा, चांदी 5,000 रुपये कमजोर

Ads

कमजोर वैस्श्विक संकेतों के बीच सोना 2,800 रुपये टूटा, चांदी 5,000 रुपये कमजोर

  •  
  • Publish Date - June 25, 2026 / 06:17 PM IST,
    Updated On - June 25, 2026 / 06:17 PM IST

नयी दिल्ली, 25 जून (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को बाज़ार की कमजोर मांग और सुस्त वैश्विक रुख के कारण सोने की कीमत 2,800 रुपये घटकर 1.45 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। वहीं चांदी की कीमत भी 5,000 रुपये घट गई।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 2,800 रुपये घटकर 1,45,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई, जो पहले 1,48,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

चांदी की कीमत में भी गिरावट आई और यह 5,000 रुपये घटकर 2,26,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। पिछले सत्र में चांदी 2,31,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना 21.15 डॉलर या 0.53 प्रतिशत घटकर 3,978.06 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी भी 0.56 प्रतिशत घटकर 57.10 डॉलर प्रति औंस रह गई।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय