आ गया सोना खरीदने का टाइम, आज फिर घटे दाम, देखिए 10 ग्राम की कीमत

आ गया सोना खरीदने का टाइम, आज फिर घटे दाम, देखिए 10 ग्राम की कीमत

आ गया सोना खरीदने का टाइम, आज फिर घटे दाम, देखिए  10 ग्राम  की कीमत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: June 24, 2021 11:27 am IST

नई दिल्ली, 24 जून (भाषा) । शादियों का सीजन चल रहा है,भारत में शादियों के सीजन में आम तौर पर सोने के दाम बढ़ जाते हैं। लेकिन कोरोना महामारी के दौर में बाजार में गोल्ड की मांग नहीं बढ़ रही है।  कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे स्थानीय वायदा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 86 रुपये की गिरावट के साथ 46,986 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

पढ़ें- दूल्हा-दुल्हन राजी.. बीच में आया ‘भाईजी’, ससुराल पहुंचने से पहले दुल्हन की पिटाई.. मंदिर से लव मैरिज कर लौट रहे थे

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 86 रुपये यानी 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 46,986 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 10,864 लॉट के लिये कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने सोना वायदा कीमतों में गिरावट आने का मुख्य कारण कारोबारियों द्वारा सौदों की कटान करने को बताया।

Read More News: पेट्रोल-डीजल के दामों में लगी आग, यहां पेट्रोल 108 तो डीजल 100 रुपए…+

वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,778.50 डॉलर प्रति औंस रह गई।

 


लेखक के बारे में