Gold Price 01 June 2026: सुबह उठते ही सोना खरीदारों को मिली बड़ी खुशखबरी! 1.43 लाख रुपये तोला पर पहुंची कीमत, ग्राहकों की हुई बल्ले-बल्ले, जानिए कितने गिरे दाम

Ads

Gold Price 01 June 2026: डॉलर मजबूत होने, कच्चे तेल के दाम बढ़ने और अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण सोने की कीमतों में नरमी देखने को मिला है। वैश्विक बाजार में निवेशक फिलहाल सतर्क नजर आ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,527.36 डॉलर प्रति औंस पर है।

  •  
  • Publish Date - June 1, 2026 / 09:50 AM IST,
    Updated On - June 1, 2026 / 09:53 AM IST

(Gold Price 01 June 2026/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • 1 जून को सोने के सभी कैरेट में मामूली गिरावट दर्ज।
  • दिल्ली में 24K सोना ₹1.57 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर।
  • वैश्विक अनिश्चितता और डॉलर की मजबूती से दबाव।

नई दिल्ली: Gold Price 01 June 2026 in India: जून महीने की शुरुआत में देश के सर्राफा बाजार के लिए कमजोर रही। आज 1 जून की सुबह 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट वाले सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। जहां प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत में करीब 10 रुपये की कमी आई है। हालांकि यह गिरावट मामूली है लेकिन बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव का संकेत दे रही है।

दिल्ली में आज का सोने का भाव (गुडरिटर्न के अनुसार)

वजन (ग्राम) 24 कैरेट (24K) 22 कैरेट (22K) 18 कैरेट (18K)
1 ग्राम ₹15,718 (-₹1) ₹14,409 (-₹1) ₹11,792 (-₹1)
8 ग्राम ₹1,25,744 (-₹8) ₹1,15,272 (-₹8) ₹94,336 (-₹8)
10 ग्राम ₹1,57,180 (-₹10) ₹1,44,090 (-₹10) ₹1,17,920 (-₹10)
100 ग्राम ₹15,71,800 (-₹100) ₹14,40,900 (-₹100) ₹11,79,200 (-₹100)

प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव (Latest Gold Prices in Major Cities)

दिल्ली में 22 कैरेट सोना 1,44,090 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 1,57,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और रायपुर में 22 कैरेट सोना 1,43,940 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,57,030 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास रहा। चेन्नई में कीमतें सबसे ज्यादा रहीं जहां 24 कैरेट सोना 1,59,590 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 1,46,290 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। अन्य शहरों जैसे भोपाल और अहमदाबाद में भी इसी तरह के स्तर पर दाम दर्ज किए गए।

देश के प्रमुख शहरों में आज का सोने का भाव (10 ग्राम)

शहर 18 कैरेट (18K) 22 कैरेट (22K) 24 कैरेट (24K)
दिल्ली ₹ 1,17,920 ₹ 1,44,090 ₹ 1,57,180
मुंबई ₹ 1,17,770 ₹ 1,43,940 ₹ 1,57,030
अहमदाबाद ₹ 1,17,820 ₹ 1,43,990 ₹ 1,57,080
चेन्नई ₹ 1,22,740 ₹ 1,46,290 ₹ 1,59,590
कोलकाता ₹ 1,17,770 ₹ 1,43,940 ₹ 1,57,030
हैदराबाद ₹ 1,17,770 ₹ 1,43,940 ₹ 1,57,030
रायपुर ₹ 1,17,770 ₹ 1,43,940 ₹ 1,57,030
भोपाल ₹ 1,17,820 ₹ 1,43,990 ₹ 1,57,080
लखनऊ ₹ 1,17,920 ₹ 1,44,090 ₹ 1,57,180
चंडीगढ़ ₹ 1,17,920 ₹ 1,44,090 ₹ 1,57,180

एक हफ्ते में बड़ी गिरावट (Major Decline in One Week)

पिछले एक सप्ताह में सोने की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली है। 24 कैरेट सोना करीब 2,020 रुपये तक सस्ता हुआ है। वहीं 22 कैरेट सोने में लगभग 1,850 रुपये और 18 कैरेट सोने में करीब 1,510 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। जो यह दर्शाता है कि हाल के दिनों में सोने पर दबाव बना हुआ है।

पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम (1 ग्राम)

दिनांक 24 कैरेट (24K) बदलाव 22 कैरेट (22K) बदलाव
01 जून 2026 ₹ 15,718 ₹ -1 ₹ 14,409 ₹ -1
31 मई 2026 ₹ 15,719 ₹ 0 ₹ 14,410 ₹ 0
30 मई 2026 ₹ 15,719 ₹ -60 ₹ 14,410 ₹ -55
29 मई 2026 ₹ 15,779 ₹ 158 ₹ 14,465 ₹ 145
28 मई 2026 ₹ 15,621 ₹ -223 ₹ 14,320 ₹ -205
27 मई 2026 ₹ 15,844 ₹ -60 ₹ 14,525 ₹ -55
26 मई 2026 ₹ 15,904 ₹ -49 ₹ 14,580 ₹ -45
25 मई 2026 ₹ 15,953 ₹ 32 ₹ 14,625 ₹ 30
24 मई 2026 ₹ 15,921 ₹ 0 ₹ 14,595 ₹ 0
23 मई 2026 ₹ 15,921 ₹ -43 ₹ 14,595 ₹ -30

वैश्विक कारणों से बाजार में अस्थिरता (Market Volatility)

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव लगभग 4,527.36 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। डॉलर की मजबूती, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर को लेकर अनिश्चितता ने सोने की कीमतों पर दबाव डाला है। इसके साथ ही निवेशक फिलहाल सुरक्षित रुख अपनाए हुए हैं। ब्रेंट क्रूड ऑयल भी 2 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 93 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है।

चांदी में भी गिरावट (Silver Also Declines)

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई है। 1 जून को चांदी 100 रुपये टूटकर 2,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले एक सप्ताह में इसमें करीब 5,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का भाव 75.54 डॉलर प्रति औंस के आसपास है। विशेषज्ञों के अनुसार, सोना और चांदी दोनों की कीमतें घरेलू और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों पर निर्भर करती हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

1 जून को सोने की कीमतों में क्या बदलाव हुआ?

1 जून को देश में सोने के सभी कैरेट (24K, 22K, 18K) में प्रति 10 ग्राम लगभग 10 रुपये की मामूली गिरावट दर्ज की गई।

दिल्ली में सोने का ताजा भाव क्या है?

दिल्ली में 22 कैरेट सोना ₹1,44,090 और 24 कैरेट सोना ₹1,57,180 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

पिछले एक सप्ताह में सोना कितना सस्ता हुआ है?

24 कैरेट सोना लगभग ₹2,020, 22 कैरेट ₹1,850 और 18 कैरेट करीब ₹1,510 तक गिरा है।

सोने की कीमतों पर दबाव क्यों है?

डॉलर की मजबूती, कच्चे तेल में उछाल और अमेरिका-ईरान तनाव से जुड़ी अनिश्चितता के कारण कीमतों पर दबाव है।