सोने में 300 रुपये की गिरावट, चांदी 400 रुपये टूटी

Ads

सोने में 300 रुपये की गिरावट, चांदी 400 रुपये टूटी

  •  
  • Publish Date - September 27, 2023 / 07:15 PM IST,
    Updated On - September 27, 2023 / 07:15 PM IST

नयी दिल्ली, 27 सितंबर (भाषा) कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 300 रुपये की गिरावट के साथ 59,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 400 रुपये की गिरावट के साथ 74,100 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,897 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी की कीमत भी गिरावट के साथ 22.80 डॉलर प्रति औंस रह गयी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त संकेत के बाद कि ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रहेंगी, डॉलर में मजबूती दिखी और यह 10 महीने के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय