गोल्ड में जोरदार गिरावट, इतना रह गया 10 ग्राम सोने का मूल्य

Ads

गोल्ड में जोरदार गिरावट, इतना रह गया 10 ग्राम सोने का मूल्य

  •  
  • Publish Date - April 16, 2021 / 08:46 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:57 PM IST

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (भाषा) ।  कमजोर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोना 240 रुपये की गिरावट के साथ 46,935 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
Read More News: लड़के को जबरन थूक चटवाया, वीडियो बनाकर किया वायरल, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून के महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 240 रुपये यानी 0.51 प्रतिशत की हानि के साथ 46,935 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 11,288 लॉट के लिये कारोबार किया गया।
Read More News: कोरोना का कहर, दो IAS अफसरों की मौत, बिहार विधानमंडल के 29 कर्मचारी संक्रमित

बाजार विश्लेषकों ने सोना वायदा कीमतों में गिरावट आने का कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने को बताया।
Read More News: जिंदा कोरोना मरीज को डेथ सर्टिफिकेट! पत्नी ने जिद कर मुंह देखने के लिए हटाया कपड़ा तो रह गई हैरान

अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.23 प्रतिशत की हानि के साथ 1,762.80 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।