कमजोर मांग से सोना वाायदा कीमतों में गिरावट
कमजोर मांग से सोना वाायदा कीमतों में गिरावट
नयी दिल्ली, 21 मई (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे स्थानीय वायदा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 43 रुपये की हानि के साथ 48,501 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 43 रुपये यानी 0.09 प्रतिशत की हानि के साथ 48,501 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 6,118 लॉट के लिये कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में हानि दर्ज हुई।
वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,878.50 डॉलर प्रति औंस रह गई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश

Facebook


