(Gold Rate 06 May 2026/ Image Credit: IBC24 News)
नई दिल्ली: Gold Rate 06 May 2026 in India: अमेरिकी डॉलर और कच्चे तेल की नरमी का असर अब गोल्ड पर दिख रहा है। सोने की चमक लगातार दो दिन फीकी रहने के बाद आज 6 मई को तेजी की राह पकड़ ली है। एक दिन की स्थिरता के बाद आज गोल्ड महंगा हुआ है। आज देश में 24 कैरेट वाला सोना 2,210 रुपये, 22 कैरेट 1,950 रुपये और 18 कैरेट वाला सोना 1,590 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया है। अगर बात करें राजधानी दिल्ली की तो यहां 24 कैरेट वाला दस ग्राम गोल्ड का भाव 1,51,440 रुपये और 22 कैरेट वाला गोल्ड 1,38,850 रुपये हो गया है। अब चांदी की बात करें तो लगातार दो दिनों की स्थिरता के बाद आज जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। दिल्ली में आज 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो गई है।
| मात्रा | आज का भाव | कल का भाव | बदलाव |
| 1 ग्राम | ₹ 13,885 | ₹ 13,690 | ₹ 195 |
| 8 ग्राम | ₹ 1,11,080 | ₹ 1,09,520 | ₹ 1,560 |
| 10 ग्राम | ₹ 1,38,850 | ₹ 1,36,900 | ₹ 1,950 |
| 100 ग्राम | ₹ 13,88,500 | ₹ 13,69,000 | ₹ 19,500 |
| शहर | 24 कैरेट (₹) | 22 कैरेट (₹) | 18 कैरेट (₹) |
| दिल्ली | ₹ 1,51,440 | ₹ 1,38,850 | ₹ 1,16,630 |
| मुंबई | ₹ 1,51,310 | ₹ 1,38,700 | ₹ 1,13,480 |
| कोलकाता | ₹ 1,51,310 | ₹ 1,38,700 | ₹ 1,13,480 |
| चेन्नई | ₹ 1,53,280 | ₹ 1,40,500 | ₹ 1,17,200 |
| बेंगलुरु | ₹ 1,51,310 | ₹ 1,38,700 | ₹ 1,13,480 |
| हैदराबाद | ₹ 1,51,310 | ₹ 1,38,700 | ₹ 1,13,480 |
| लखनऊ | ₹ 1,51,440 | ₹ 1,38,850 | ₹ 1,16,630 |
| भोपाल | ₹ 1,51,340 | ₹ 1,38,750 | ₹ 1,13,530 |
| रायपुर | ₹ 1,51,310 | ₹ 1,38,700 | ₹ 1,13,480 |
| अहमदाबाद | ₹ 1,51,340 | ₹ 1,38,750 | ₹ 1,13,530 |
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेज उछाल देखा गया है। दो दिनों की स्थिरता के बाद आज चांदी के दाम अचानक बढ़ गए। दिल्ली में चांदी 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी होकर 2,65,000 रुपये पर पहुंच गई है। मुंबई और कोलकाता में भी यही रेट देखने को मिला है। जबकि चेन्नई में यह 2,70,900 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई जो अन्य शहरों के मुकाबले में सबसे ज्यादा है।
विशेषज्ञों के अनुसार कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और डॉलर पर दबाव के कारण सोने में तेजी देखी जा रही है। केंद्रीय बैंकों की खरीदारी और अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद भी सोने को सपोर्ट दे रही है। हालांकि शॉर्ट टर्म में हल्की गिरावट संभव है। लेकिन साल के अंत तक सोना 1.63 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।
| दिनांक | 24 कैरेट (₹) | बदलाव | 22 कैरेट (₹) | बदलाव |
| मई 06, 2026 | ₹ 15,144 | 221 | ₹ 13,885 | 195 |
| मई 05, 2026 | ₹ 14,923 | -54 | ₹ 13,690 | -40 |
| मई 04, 2026 | ₹ 14,977 | -146 | ₹ 13,730 | -120 |
| मई 03, 2026 | ₹ 15,123 | 0 | ₹ 13,850 | 0 |
| मई 02, 2026 | ₹ 15,123 | 48 | ₹ 13,850 | 30 |
| मई 01, 2026 | ₹ 15,075 | -213 | ₹ 13,820 | -195 |
| अप्रैल 30, 2026 | ₹ 15,288 | 229 | ₹ 14,015 | 210 |
| अप्रैल 29, 2026 | ₹ 15,059 | -49 | ₹ 13,805 | -45 |
| अप्रैल 28, 2026 | ₹ 15,108 | -278 | ₹ 13,850 | -255 |
| अप्रैल 27, 2026 | ₹ 15,386 | -33 | ₹ 14,105 | -30 |