(Gold Rate 16 April 2026/ Image Credit: IBC24 News)
नई दिल्ली: Gold Rate 16 April 2026 in India: देश में सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का रूख बना हुआ है। आज 16 अप्रैल की सुबह 24 कैरेट सोना 10 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। इसी तरह 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने में भी 10-10 रुपये की मामूली तेजी दर्ज की गई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना अब 1,55,510 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि मुंबई में यह 1,55,360 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
| मात्रा (ग्राम) | आज का भाव (₹) | कल का भाव (₹) | बदलाव (₹) |
| 1 ग्राम | 15,551 | 15,550 | 1 |
| 8 ग्राम | 1,24,408 | 1,24,400 | 8 |
| 10 ग्राम | 1,55,510 | 1,55,500 | 10 |
| 100 ग्राम | 15,55,100 | 15,55,000 | 100 |
| शहर | 18 कैरेट (₹) | 22 कैरेट (₹) | 24 कैरेट (₹) |
| दिल्ली | 1,16,670 | 1,42,560 | 1,55,510 |
| मुंबई | 1,16,520 | 1,42,410 | 1,55,360 |
| अहमदाबाद | 1,16,570 | 1,42,460 | 1,55,410 |
| चेन्नई | 1,19,410 | 1,43,210 | 1,56,230 |
| कोलकाता | 1,16,520 | 1,42,410 | 1,55,360 |
| हैदराबाद | 1,16,520 | 1,42,410 | 1,55,360 |
| रायपुर | 1,16,520 | 1,42,410 | 1,55,360 |
| भोपाल | 1,16,570 | 1,42,460 | 1,55,410 |
| लखनऊ | 1,16,670 | 1,42,560 | 1,55,510 |
| चंडीगढ़ | 1,16,670 | 1,42,560 | 1,55,510 |
एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत में करीब 3,000 रुपये यानी लगभग 2% की तेज बढ़त दर्ज की गई थी। इसके बाद कीमत 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। अक्षय तृतीया से पहले ज्वैलर्स और स्टॉकिस्ट की मजबूत खरीदारी से मांग बढ़ी है, जिससे बाजार में तेजी बनी हुई है।
| दिनांक | 24 कैरेट (₹) | बदलाव (₹) | 22 कैरेट (₹) | बदलाव (₹) |
| 16 अप्रैल 2026 | 15,551 | 1 | 14,256 | 1 |
| 15 अप्रैल 2026 | 15,550 | 142 | 14,255 | 130 |
| 14 अप्रैल 2026 | 15,408 | 147 | 14,125 | 135 |
| 13 अप्रैल 2026 | 15,261 | -38 | 13,990 | -35 |
| 12 अप्रैल 2026 | 15,299 | 0 | 14,025 | 0 |
| 11 अप्रैल 2026 | 15,299 | 49 | 14,025 | 45 |
| 10 अप्रैल 2026 | 15,250 | 87 | 13,980 | 80 |
| 09 अप्रैल 2026 | 15,163 | -234 | 13,900 | -215 |
| 08 अप्रैल 2026 | 15,397 | 398 | 14,115 | 365 |
| 07 अप्रैल 2026 | 14,999 | -82 | 13,750 | -75 |
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,795.97 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बना हुआ है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने और संभावित समझौते की उम्मीद से बाजार में हलचल है। साथ ही डॉलर में कमजोरी भी सोने की कीमतों को सपोर्ट कर रही है। इन वैश्विक संकेतों का असर भारतीय बाजार पर भी साफ दिख रहा है।
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है। 16 अप्रैल की सुबह चांदी 100 रुपये बढ़कर 2,70,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। एक दिन पहले इसमें 11,800 रुपये की बड़ी छलांग देखी गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 78.61 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। कुल मिलाकर कीमती धातुओं में मजबूती का रुझान बना हुआ है।