Gold Rate 20 April 2026: अक्षय तृतीया के बाद आई राहत! आज सस्ता हुआ सोना, 1.16 लाख के करीब पहुंचते ही दुकानों पर उमड़ी ग्राहकों की भीड़!

Gold Rate 20 April 2026: अक्षय तृतीया के बाद सोना-चांदी के दामों में गिरावट आई है। देश के 10 बड़े शहरों में 22K, 22K और 18K सोना अलग-अलग दरों पर बिक रहा है। जबकि दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में चांदी भी सस्ती हुई है।

Gold Rate 20 April 2026: अक्षय तृतीया के बाद आई राहत! आज सस्ता हुआ सोना, 1.16 लाख के करीब पहुंचते ही दुकानों पर उमड़ी ग्राहकों की भीड़!

(Gold Rate 20 April 2026/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: April 20, 2026 / 09:55 am IST
Published Date: April 20, 2026 9:51 am IST
HIGHLIGHTS
  • अक्षय तृतीया के बाद सोने-चांदी में हल्की गिरावट
  • दिल्ली में सोना ₹10 प्रति 10 ग्राम सस्ता
  • चांदी ₹100 प्रति किलो कमजोर

नई दिल्ली: Gold Rate 20 April 2026 in India: अक्षय तृतीया के अगले दिन देश में सोने और चांदी की चमक थोड़ी फीकी पड़ गई है। एक दिन की स्थिरता के बाद दोनों की कीमतों में नरमी देखने को मिली है। खासकर दिल्ली में सोने के सभी कैरेट के दाम 10 रुपये प्रति 10 ग्राम तक कम हो गए हैं। इससे पहले 19 अप्रैल को सोना तेजी में था। लेकिन उसके बाद बाजार में रुकावट और फिर हल्की गिरावट दर्ज की गई।

दिल्ली में सोने का ताजा भाव (Latest Gold Rates in Delhi)

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना अब 1,55,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,42,940 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,16,980 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। कीमतों में यह गिरावट बहुत ज्यादा नहीं है। लेकिन बाजार में रुझान कमजोर दिख रहा है। इससे पहले 19 अप्रैल को सोने के दामों में अच्छी बढ़त देखी गई थी।

दिल्ली में 18 कैरेट सोने का भाव रुपये में (गुडरिटर्न के अनुसार)

मात्रा (ग्राम) आज का भाव (₹) कल का भाव (₹) बदलाव (₹)
1 ग्राम ₹ 11,698 ₹ 11,699 ₹ -1
8 ग्राम ₹ 93,584 ₹ 93,592 ₹ -8
10 ग्राम ₹ 1,16,980 ₹ 1,16,990 ₹ -10
100 ग्राम ₹ 11,69,800 ₹ 11,69,900 ₹ -100

अन्य शहरों में सोने की कीमतें (Gold Prices in Other Cities)

देश के बड़े शहरों जैसे मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और रायपुर में सोने के दाम लगभग दिल्ली जैसे ही हैं। इन शहरों में 24 कैरेट सोना करीब 1,55,770 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट 1,42,790 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट 1,16,830 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। चेन्नई में सोना थोड़ा महंगा है, जहां 24 कैरेट 1,56,650 रुपये तक पहुंच गया है। अहमदाबाद, पटना और लखनऊ में भी कीमतें दिल्ली के आसपास ही बनी हुई हैं।

भारत के प्रमुख शहरों में सोने के दाम (10 ग्राम)

शहर 24 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹) 18 कैरेट (₹)
दिल्ली ₹ 1,55,920 ₹ 1,42,940 ₹ 1,16,980
मुंबई ₹ 1,55,770 ₹ 1,42,790 ₹ 1,16,830
कोलकाता ₹ 1,55,770 ₹ 1,42,790 ₹ 1,16,830
चेन्नई ₹ 1,56,650 ₹ 1,43,590 ₹ 1,19,790
बेंगलुरु ₹ 1,55,770 ₹ 1,42,790 ₹ 1,16,830
हैदराबाद ₹ 1,55,770 ₹ 1,42,790 ₹ 1,16,830
लखनऊ ₹ 1,55,920 ₹ 1,42,940 ₹ 1,16,980
पटना ₹ 1,55,820 ₹ 1,42,840 ₹ 1,16,880
रायपुर ₹ 1,55,770 ₹ 1,42,790 ₹ 1,16,830
अहमदाबाद ₹ 1,55,820 ₹ 1,42,840 ₹ 1,16,880

चांदी के दामों में भी नरमी (Decline in Silver Prices)

चांदी के बाजार में भी हल्की कमजोरी देखने को मिली है। दिल्ली में एक दिन की स्थिरता के बाद चांदी 100 रुपये सस्ती होकर 2,74,900 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। मुंबई और कोलकाता में भी यही रेट चल रहा है। हालांकि चेन्नई में चांदी सबसे महंगी है। जहां इसका भाव 2,79,900 रुपये प्रति किलो है। इससे पहले चांदी में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला था।

आगे कैसी रहेगी बाजार की दिशा (Market Direction)

विशेषज्ञों के अनुसार सोने और चांदी की कीमतें आगे अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर निर्भर करेंगी। पश्चिम एशिया में तनाव, कच्चे तेल के दाम और अमेरिका के आर्थिक आंकड़े जैसे रिटेल सेल्स, हाउसिंग डेटा और PMI रिपोर्ट बाजार की दिशा तय करेंगे। अगर वैश्विक तनाव बढ़ता है तो सोने में फिर तेजी आ सकती है। लेकिन फिलहाल बाजार में हल्की नरमी बनी रहने की संभावना है।

पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम (1 ग्राम)

दिनांक 24 कैरेट (₹) बदलाव (₹) 22 कैरेट (₹) बदलाव (₹)
20 अप्रैल 2026 ₹ 15,592 -1 ₹ 14,294 -1
19 अप्रैल 2026 ₹ 15,593 0 ₹ 14,295 0
18 अप्रैल 2026 ₹ 15,593 81 ₹ 14,295 75
17 अप्रैल 2026 ₹ 15,512 -60 ₹ 14,220 -55
16 अप्रैल 2026 ₹ 15,572 22 ₹ 14,275 20
15 अप्रैल 2026 ₹ 15,550 142 ₹ 14,255 130
14 अप्रैल 2026 ₹ 15,408 147 ₹ 14,125 135
13 अप्रैल 2026 ₹ 15,261 -38 ₹ 13,990 -35
12 अप्रैल 2026 ₹ 15,299 0 ₹ 14,025 0
11 अप्रैल 2026 ₹ 15,299 49 ₹ 14,025 45

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।