Gold Silver Price Hike: सोना-चांदी के भाव ने मचाया तहलका! महज 24 घंटे में गोल्ड 8438 रुपये महंगा और सिल्वर ने 18876 रुपये की लगाई लंबी छलांग, जानें आज का ताजा रेट?
Gold Silver Price Hike:पिछले 24 घंटे में सोने-चांदी के दामों में तेज उछाल आया है। सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 8438 रुपये महंगा हुआ, जबकि चांदी 18876 रुपये तक बढ़ गई। इस तेजी से सोने-चांदी में निवेश करने वालों को फायदा हो सकता है, लेकिन बाजार की अनिश्चितता भी बनी हुई है।
(Gold Silver Price Hike/ Image Credit: Pexels)
- 24 घंटे में 24 कैरेट सोना ₹8,438 महंगा
- चांदी 18,876 रुपये उछली
- सोना जीएसटी सहित ₹1,55,229 प्रति 10 ग्राम
नई दिल्ली: Gold Silver Price Hike Today सोने-चांदी के भाव में पिछले 24 घंटे में तेज बदलाव देखा गया है। सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 8438 रुपये महंगा हुआ है, जबकि चांदी 18,876 रुपये तक उछल गई है। यह बदलाव सोमवार दोपहर 12 बजे के रेट और मंगलवार दोपहर 12 बजे के रेट में साफ दिख रहा है।
आज की ओपनिंग रेट में भारी अंतर (Huge Difference in Opening Rates)
सोमवार को 24 कैरेट सोना बिना जीएसटी 1,42,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला था, जबकि मंगलवार को यह 1,50,708 रुपये पर खुला। यानी सिर्फ 24 घंटे में सोने की कीमत में बड़ा उछाल आया है। इसी तरह चांदी भी सोमवार के 2,36,496 रुपये प्रति किलो के रेट से बढ़कर मंगलवार को 2,55,372 रुपये प्रति किलो पर खुली।
कल के बंद भाव से आज कितना बदला (How much has the price changed today?)
सोमवार के बंद भाव के मुकाबले आज सोना 1,962 रुपये महंगा होकर 1,50,708 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं चांदी 4,128 रुपये गिरकर 2,55,372 रुपये प्रति किलो पर खुली। अब जीएसटी समेत सोने का भाव 1,55,229 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, जबकि चांदी का जीएसटी सहित भाव 2,63,033 रुपये प्रति किलो हो गया है। साथ ही, प्लेटिनम भी 5,220 रुपये उछलकर 68,390 रुपये पर पहुंच चुका है।
ऑल टाइम हाई से कितनी गिरावट हुई? (How much has it fallen from its all-time high?)
सोना अपने ऑल टाइम हाई 1,76,121 रुपये प्रति 10 ग्राम से 25,413 रुपये नीचे आ गया है। वहीं, चांदी 29 जनवरी के ऑल टाइम हाई 3,85,933 रुपये प्रति किलो से 1,30,561 रुपये सस्ती हो चुकी है। यानी दोनों की कीमतें अभी भी अपने रिकॉर्ड स्तर से नीचे हैं।
IBJA के रेट जारी करने का समय (Rate Release Time)
ये रेट इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए हैं। IBJA दिन में दो बार रेट जारी करता है- पहला दोपहर 12 बजे के आसपास और दूसरा शाम 5 बजे के आसपास। अभी यह रेट दोपहर 12 बजे वाला है, इसलिए शाम को फिर से कीमतों में बदलाव संभव है।
कैरेट के हिसाब से सोने के रेट (Today’s Gold Rate)
14 कैरेट सोना 1,148 रुपये बढ़कर 88,164 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जीएसटी सहित यह 90,808 रुपये हो गया। 18 कैरेट सोने में भी 1,471 रुपये की तेजी दर्ज हुई और यह 1,13,303 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जीएसटी के साथ 1,16,421 रुपये हो गया। 22 कैरेट सोना 1,798 रुपये बढ़कर 1,38,049 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, जीएसटी सहित 1,42,190 रुपये हुआ। 23 कैरेट सोना 1,955 रुपये उछलकर 1,50,105 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जीएसटी सहित इसकी कीमत 1,54,608 रुपये हो गई है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Reliance Industries Share Price: शेयर बाजार में भूचाल! अधिग्रहण की खबर से 7% तक उछला ये स्टॉक, निवेशकों की खुशी सातवें आसमान पर
- Mohan Cabinet Baithak Today: आदिवासी परिवारों को बड़ी राहत, अब आवासीय पट्टों की होगी फ्री रजिस्ट्री, कैबिनेट में मिली मंजूरी
- Kawasi Lakhma Bail Latest News: कवासी लखमा को रहना होगा छत्तीसगढ़ से बाहर, केवल इस काम के लिए आ सकेंगे राज्य, जमानत के साथ सुप्रीम कोर्ट ने लगाई ये शर्तें

Facebook


