(Gold Silver Price Today 16 August 2026/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: Gold Silver Price Today 16 August 2026: सोना और चांदी की कीमतें (Gold Silver Price Today) बढ़ने से आम खरीदारों की जेब पर भारी असर पड़ रहा है। पिछले एक सप्ताह में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी उछाल देखने को मिली है। पिछले एक हफ्ते में 24 कैरेट सोने की कीमतों में 2,730 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाले सोने के भाव में 2,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट वाले सोने की कीमत में 2,040 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी देखने को मिली है। आज 16 अगस्त 2026 को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Price Today) करीब 1,55,280 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं चांदी की कीमत पिछले एक सप्ताह में करीब 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी देखने को मिली है।
दिल्ली में 16 अगस्त को 24 कैरेट गोल्ड (Gold Rate Today) 1,55,280 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। 09 अगस्त को यही भाव 1,52,550 रुपये था। यानी एक हफ्ते में 10 ग्राम सोने की कीमत में 2,730 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है। वहीं, आज 22 कैरेट सोने का भाव करीब 1,42,350 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जो 09 अगस्त को 1,39,850 रुपये था। इस हिसाब से 22 कैरेट सोने में प्रति 10 ग्राम 2,500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
| शहर | 18 कैरेट सोने का भाव (₹) | 22 कैरेट सोने का भाव (₹) | 24 कैरेट सोने का भाव (₹) |
| Delhi Gold Rate Today | ₹ 1,16,500 | ₹ 1,42,350 | ₹ 1,55,280 |
| Mumbai Gold Rate Today | ₹ 1,16,350 | ₹ 1,42,200 | ₹ 1,55,130 |
| Ahmedabad Gold Rate Today | ₹ 1,16,400 | ₹ 1,42,250 | ₹ 1,55,180 |
| Chennai Gold Rate Today | ₹ 1,20,000 | ₹ 1,42,200 | ₹ 1,55,130 |
| Kolkata Gold Rate Today | ₹ 1,16,350 | ₹ 1,42,200 | ₹ 1,55,130 |
| Hyderabad Gold Rate Today | ₹ 1,16,350 | ₹ 1,42,200 | ₹ 1,55,130 |
| Raipur Gold Rate Today | ₹ 1,16,350 | ₹ 1,42,200 | ₹ 1,55,130 |
| Bhopal Rate Today | ₹ 1,16,400 | ₹ 1,42,250 | ₹ 1,55,180 |
| Lucknow Gold Rate Today | ₹ 1,16,500 | ₹ 1,42,350 | ₹ 1,55,280 |
| Chandigarh Gold Rate Today | ₹ 1,16,500 | ₹ 1,42,350 | ₹ 1,55,280 |
गुडरिटर्न के मुताबिक, दिल्ली में आज चांदी का रेट (Silver Rate Today) करीब 2,50,000 रुपए प्रति किलो है यानी 100 ग्राम चांदी की कीमत लगभग 25,000 रुपये और 10 ग्राम का भाव करीब 2,500 रुपये है। चांदी के भाव में अगस्त के दौरान काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। दिल्ली में 09 अगस्त को इसका भाव करीब 2,45,000 रुपये प्रति किलो था। जबकि अगस्त में अब तक यह 2,55,000 रुपये प्रति किलो के उच्च स्तर तक भी पहुंच चुका था।
सोने की तरह चांदी भी (Gold Silver Prices) साप्ताहिक आधार पर महंगी हुई है। एक सप्ताह में भाव 5000 रुपये बढ़ चुका है। 16 अगस्त की सुबह चांदी की कीमत 2,50, 000 रुपये प्रति किलोग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत 64.88 डॉलर प्रति औंस पर है। सोने-चांदी की कीमतें लगातार बदलती रहती हैं। इसलिए सिर्फ एक दिन की तेजी या गिरावट देखकर खरीदारी का फैसला करना सही नहीं माना जाता। अगर शादी ब्याह या किसी जरूरत के लिए खरीदारी करना है तो ग्राहक ज्वेलर का रेट, मेकिंग चार्ज और जीएसटी जरूर देखें।
| दिनांक | 24 कैरेट | बदलाव | 22 कैरेट | बदलाव |
| 16 अगस्त 2026 | ₹ 15,528 | 0 | ₹ 14,235 | 0 |
| 15 अगस्त 2026 | ₹ 15,528 | ₹ 71 | ₹ 14,235 | ₹ 65 |
| 14 अगस्त 2026 | ₹ 15,457 | ₹ 82 | ₹ 14,170 | ₹ 75 |
| 13 अगस्त 2026 | ₹ 15,375 | ₹ -126 | ₹ 14,095 | ₹ -115 |
| 12 अगस्त 2026 | ₹ 15,501 | ₹ 104 | ₹ 14,210 | ₹ 95 |
| 11 अगस्त 2026 | ₹ 15,397 | ₹ 185 | ₹ 14,115 | ₹ 170 |
| 10 अगस्त 2026 | ₹ 15,212 | ₹ -43 | ₹ 13,945 | ₹ -40 |
| 09 अगस्त 2026 | ₹ 15,255 | 0 | ₹ 13,985 | 0 |
| 08 अगस्त 2026 | ₹ 15,255 | ₹ 114 | ₹ 13,985 | ₹ 105 |
| 07 अगस्त 2026 | ₹ 15,141 | ₹ 155 | ₹ 13,880 | ₹ 140 |