(Gold Silver Rate 03 June 2026/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: Gold Silver Rate 03 June 2026: भारतीय सर्राफा बाजार में आज 03 जून 2026 को सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। ताजा रेट्स के अनुसार निवेशकों और खरीदारों को राहत मिली है। सोने के साथ-साथ चांदी के भाव में बड़ी कमी देखने को मिली है। जिससे बजाार में हलचल बढ़ गई है। कीमतों में आई इस नरमी का असर ज्वेलरी खरीदने वालों पर देखने को मिल रहा है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी नए रेट के मुताबिक, 999 शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना घटकर 1,55,264 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं 995 शुद्धता यानी 23 कैरेट सोने का भाव 1,54,642 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इससे पहले के मुकाबले दोनों कैरेट वाले सोने में एक हजार रुपये से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। सोने की कीमतों में आई यह कमी खरीदारों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।
सोने की अन्य कैरेट वाले में भी गिरावट दर्ज की गई है। 22 कैरेट यानी 916 शुद्धता वाला सोना 943 रुपये सस्ता होकर 1,42,222 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 18 कैरेट यानी 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 773 रुपये घटकर 1,16,448 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसके अलावा 14 कैरेट सोना भी 603 रुपये सस्ता होकर 90,829 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
| धातु / शुद्धता | 2 जून 2026 शाम का भाव (₹) | 3 जून 2026 सुबह का भाव (₹) | रेट में बदलाव |
| सोना 999 (24 कैरेट) – प्रति 10 ग्राम | 1,56,294 | 1,55,264 | ₹1,030 सस्ता |
| सोना 995 (23 कैरेट) – प्रति 10 ग्राम | 1,55,668 | 1,54,642 | ₹1,026 सस्ता |
| सोना 916 (22 कैरेट) – प्रति 10 ग्राम | 1,43,165 | 1,42,222 | ₹943 सस्ता |
| सोना 750 (18 कैरेट) – प्रति 10 ग्राम | 1,17,221 | 1,16,448 | ₹773 सस्ता |
| सोना 585 (14 कैरेट) – प्रति 10 ग्राम | 91,432 | 90,829 | ₹603 सस्ता |
| चांदी 999 – प्रति 1 किलो | 2,65,300 | 2,62,000 | ₹3,300 सस्ती |
चांदी की कीमतों में सोने की तुलना में ज्यादा गिरावट देखने को मिली। 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 3,300 रुपये प्रति किलो घटकर 2,62,000 रुपये प्रति किलो रह गया। एक दिन पहले इसका रेट 2,65,300 रुपये प्रति किलो था। चांदी की इस बड़ी गिरावट ने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। हालांकि लंबे समय के नजरिए से देखें तो चांदी अभी भी अपने पुराने स्तरों की तुलना में मजबूत बनी हुई है।
आईबीजेए द्वारा जारी किए गए सोने और चांदी के दाम पूरे देश में मान्य होते हैं। हालांकि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होता और ज्वैलरी खरीदते समय ग्राहकों को मेकिंग चार्ज अलग से देना पड़ता है। बता दें कि IBJA द्वारा सोमवार से शुक्रवार तक सुबह और शाम दोनों समय नए रेट जारी किए जाते हैं। जबकि शनिवार, रविवार और सरकारी अवकश पर कीमतें अपडेट नहीं की जाती है।