Reported By: Jitendra Kumar Goutam
,Legal Notice for Birthday Party: वादा करने के बाद भी नहीं दी बर्थडे पार्टी, तो दोस्त ने वकील को भेजा नोटिस, कर दी इतने हजार की डिमांड /image: AI Generated
दमोह। Legal Notice for Birthday Party: दमोह में दो वकील मित्रों के बीच शुरू हुई एक अनोखी कानूनी लड़ाई इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। मामला किसी जमीन-जायदाद, लेनदेन या अपराध का नहीं, बल्कि जन्मदिन की पार्टी का है। आरोप है कि पार्टी का वादा करने के बावजूद पार्टी नहीं देने पर एक अधिवक्ता ने अपने ही अधिवक्ता मित्र को कानूनी नोटिस (Lawyer Sends Notice to Friend) भेज दिया। नोटिस के जरिए मानसिक और शारीरिक क्षति सहित कुल 41 हजार 250 रुपये की क्षतिपूर्ति (Rs 41250 Compensation Demand) की मांग की गई है।
दरअसल जिला न्यायालय के अधिवक्ता गोविंद तिवारी का जन्मदिन 10 अगस्त को था। जानकारी के अनुसार उनके अधिवक्ता मित्रों ने उनसे जन्मदिन की पार्टी मांगी थी। बताया जा रहा है कि गोविंद तिवारी ने अगले रविवार पार्टी देने का आश्वासन दिया, लेकिन निर्धारित समय पर पार्टी नहीं होने के बाद 23 अगस्त को पार्टी देने को लेकर एक तरह का इकरारनामा भी कराया गया, जिस पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं के हस्ताक्षर होने की बात सामने आई है। आरोप है कि इसके बावजूद पार्टी नहीं मिलने पर अधिवक्ता विशाल सिंह राजपूत की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता के माध्यम से गोविंद तिवारी को कानूनी नोटिस भेजा गया और उसमें 41,250 रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग की गई। हालांकि इस पूरे मामले में दूसरा पक्ष भी अपनी सफाई दे रहा है।
Legal Notice for Birthday Party अधिवक्ता गोविंद तिवारी के अनुसार उन्होंने जन्मदिन की पार्टी दी थी और उनके पास पार्टी से संबंधित बिल भी मौजूद है। उनका कहना है कि नोटिस में लगाए गए आरोपों का कानूनी तरीके से जवाब दिया जाएगा। अब मामला दो अधिवक्ताओं के बीच है, लिहाजा जवाब भी कानून के रास्ते से ही दिया जाएगा। जन्मदिन की पार्टी से शुरू हुआ यह विवाद आगे कानूनी दांव-पेच में कितना उलझता है या आपसी बातचीत से सुलझ जाता है, यह तो आने वाला समय बताएगा। फिलहाल ‘पार्टी नहीं मिली तो नोटिस मिला’ वाला यह मामला दमोह के अधिवक्ता जगत में चर्चा का विषय जरूर बना हुआ है।
Damoh Latest News जन्मदिन की पार्टी को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब कानूनी नोटिस तक पहुंच चुका है। एक ओर 41 हजार 250 रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग की गई है, तो दूसरी ओर पार्टी दिए जाने का दावा करते हुए बिल मौजूद होने की बात कही जा रही है। वहीं वरिष्ठ अधिवक्ताओं का मानना है कि आपसी मित्रता और बार के माहौल को देखते हुए इस विवाद को बातचीत और आपसी सुलह के जरिए समाप्त किया जाना बेहतर होगा।
बर्थडे पार्टी नहीं देने पर साथी अधिवक्ता ने थमाया नोटिस, मानसिक क्षति का हवाला देकर मांगे 40 हजार रुपए https://t.co/BoS2PqIVUW
— IBC24 News (@IBC24News) September 2, 2026
ये भी पढ़ें