गौर्स ग्रुप की बिक्री बुकिंग में अप्रैल-दिसंबर में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Ads

गौर्स ग्रुप की बिक्री बुकिंग में अप्रैल-दिसंबर में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी

  •  
  • Publish Date - March 14, 2026 / 06:11 PM IST,
    Updated On - March 14, 2026 / 06:11 PM IST

नयी दिल्ली, 14 मार्च (भाषा) रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनी गौर्स ग्रुप की आवासीय और वाणिज्यिक संपत्तियों की मजबूत मांग के कारण चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों के दौरान बिक्री बुकिंग 12 प्रतिशत बढ़कर 5,347 करोड़ रुपये हो गई।

गौर्स ग्रुप ने अप्रैल-दिसंबर 2024 अवधि में 4,786 करोड़ रुपये की संपत्तियां बेची थीं।

वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तीन तिमाहियों के दौरान, गौर्स ग्रुप ने 2,578 इकाइयों में लगभग 59.2 लाख वर्ग फुट क्षेत्र बेचा। कुल बुकिंग में आवासीय संपत्तियों की हिस्सेदारी लगभग 95 प्रतिशत थी।

गौर्स ग्रुप के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) मनोज गौर ने कहा, ‘मजबूत बिक्री प्रदर्शन घर खरीदारों के ब्रांड गौर्स में गहरे विश्वास को दर्शाता है। वर्षों से गुणवत्तापूर्ण निर्माण, समय पर डिलीवरी और सोच-समझकर डिजाइन की गई परियोजनाओं के प्रति हमारी प्रतिबद्धता ने हमारे ग्राहकों के साथ इस रिश्ते को मजबूत किया है।’

गौर्स ग्रुप के निदेशक सार्थक गौर ने बिक्री में वृद्धि का श्रेय वैश्विक जीवनशैली के अनुरूप योजनाबद्ध आवासीय विकास की बढ़ती मांग को दिया।

उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2026–27 में कई नई परियोजनाएं पेश होने वाली हैं, और इस वर्ष को विस्तार का महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है, जिसमें यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में विशेष ध्यान रहेगा।

भाषा योगेश पाण्डेय

पाण्डेय