इटर्नल को 9.63 करोड़ रुपये का जीएसटी मांग नोटिस

Ads

इटर्नल को 9.63 करोड़ रुपये का जीएसटी मांग नोटिस

  •  
  • Publish Date - June 10, 2026 / 06:09 PM IST,
    Updated On - June 10, 2026 / 06:09 PM IST

नयी दिल्ली, 10 जून (भाषा) ऑनलाइन ऑर्डर पर खाने-पीने के सामान की आपूर्ति करने वाली जोमैटो और क्विक कॉमर्स कंपनी ब्लिंकिट की मूल कंपनी इटर्नल को आंध्र प्रदेश के कर अधिकारियों से 9.63 करोड़ रुपये का माल एवं सेवा कर (जीएसटी) मांग नोटिस मिला है। इस राशि में कर, ब्याज और जुर्माना शामिल हैं।

कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि यह नोटिस अप्रैल, 2023 से मार्च, 2024 की अवधि के दौरान कर के कथित कम भुगतान से संबंधित है।

आंध्र प्रदेश के उपायुक्त, राज्य विशेष सर्किल-एक द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कंपनी पर 6.49 करोड़ रुपये जीएसटी, 2.50 करोड़ रुपये ब्याज और 64.87 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।

हालांकि, इटर्नल ने कहा है कि मामले के गुण-दोष के आधार पर उसका पक्ष मजबूत है और इस आदेश से कंपनी पर कोई वित्तीय प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है। कंपनी ने संकेत दिया है कि वह इस आदेश के खिलाफ उपलब्ध कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल करेगी।

भाषा अजय अजय रमण

रमण