गुजरात का कर्ज बढ़कर 3.99 लाख करोड़ रुपये हुआ
गुजरात का कर्ज बढ़कर 3.99 लाख करोड़ रुपये हुआ
गांधीनगर, 19 फरवरी (भाषा) गुजरात का कुल सार्वजनिक ऋण 2024-25 में बढ़कर 3,99,633 करोड़ रुपये हो गया है। राज्य विधानसभा को बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई।
वित्त मंत्री कनुभाई देसाई ने बजट सत्र के प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक शैलेश परमार के एक लिखित प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी। परमार ने राज्य के कुल कर्ज और मूलधन व ब्याज भुगतान की वर्षवार जानकारी मांगी थी।
सदन में पेश लिखित उत्तर में बताया गया कि वित्त वर्ष 2023-24 में गुजरात का कुल सार्वजनिक ऋण 3,52,718 करोड़ रुपये था। संशोधित अनुमानों के मुताबिक 2024-25 में इसमें 46,915 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है।
देसाई ने बताया कि राज्य ने 2023-24 में कर्ज के ब्याज के रूप में 24,964 करोड़ रुपये और मूलधन के रूप में 26,136 करोड़ रुपये का भुगतान किया।
वर्ष 2024-25 के संशोधित अनुमानों के लिए सरकार ने कहा कि उसने ब्याज मद में 25,945 करोड़ रुपये और मूलधन पुनर्भुगतान के लिए 29,086 करोड़ रुपये चुकाए हैं।
भाषा सुमित अजय
अजय

Facebook


