MBA Girl Murder Case: गर्लफ्रेंड की हत्या कर लाश के साथ किया सेक्स! खाई थी पावर बढ़ाने की गोलियां, इस हत्याकांड की पूरी कहानी जान उड़ जाएंगे होश
गर्लफ्रेंड की हत्या कर लाश के साथ किया सेक्स! खाई थी पावर बढ़ाने की गोलियां, Madhya Pradesh Indore MBA Girl Murder Case
इंदौरः MBA Girl Murder Case: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी इंदौर के द्वारकापुरी में हुई छात्रा की हत्या के सनसनीखेज मामले में हर दिन कई तरह के खुलासे हो रहे हैं। इस बीच अब इस बात का भी खुलासा हुआ है कि हत्याकांड के आरोपी पीयूष धनोतिया अपनी प्रेमिका छात्रा की हत्या के बाद लाश से दुष्कर्म किया था। इतना ही नहीं प्रेमिका के शव के साथ दुष्कर्म करने के लिए सेक्स पॉवर बढ़ाने वाली दवा खाई थी।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पीयूष और मृतक छात्रा पिछले साल सितंबर से रिलेशनशिप में थे। धनोतिया ने किसी और से अफेयर की आशंका में प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या की दी थी और दुष्कर्मे का बाद निर्वस्त्र हालत में उसे छोड़कर फरार हो गया था। हत्या के बाद शुरुआती जानकारी में यह बात सामने आई थी कि छात्रा लगातार पीयूष पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। लड़की के परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार थे, लेकिन पीयूष का परिवार शादी के खिलाफ था। इसी खींचतान की वजह से दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। लेकिन अब इस मामले की जांच में कई और खुलासे हो रहे हैं। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।
गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंबई मेट्रो में काटी रातें
MBA Girl Murder Case: वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीयूष मुंबई भाग गया। पुलिस से बचने के लिए वह लगातार दो दिनों तक मुंबई मेट्रो में सफर करता रहा। MADHYA PRADESH NEWS इसके बाद इंदौर पुलिस की सक्रियता के चलते उसे मुंबई के अंधेरी इलाके से दबोच लिया गया। पुलिस आरोपी को इंदौर लेकर आई और पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
आत्मा से बात करने के लिए कर रहा था तांत्रिक क्रिया
आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि हत्या करने के बाद वह लाश के पास बैठकर शराब पी रहा था। इसके बाद उसने मुंबई में युवती की आत्मा से बात करने के लिए तांत्रिक क्रिया का सहारा लिया। फिलहाल इस मामले में पुलिस अन्य पहलुओं से भी जांच कर रही है।
यह भी पढ़ेंः-
- Petrol Diesel Price 18 February 2026: पेट्रोल 45 और डीजल 48 रुपए लीटर, आम जनता के लिए राहत भरी खबर, अब इतने रुपए में हो जाएगा टैंक फुल
- Madhya Pradesh Budget 2026 Live Updates: मध्य प्रदेश सरकार आज पेश करेगी अपना पहला पेपरलेस बजट, देखें लाइव अपडेट
- Salim Khan Health Update: सलमान खान के पिता की अचानक बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती हुए सलीम खान, बेटी अर्पिता पहुंची अस्पताल, सामने आया हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट
- Sidharth Malhotra Father Death: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर के पिता का निधन, नींद में ही छोड़ गए दुनिया, पूरे परिवार में शोक की लहर
- Madhya Pradesh Budget 2026: आज पेश होगा मध्यप्रदेश सरकार का पहला ‘पेपरलेस’ बजट, इन वर्गों को मिल सकती है बड़ी सौगात
- Aaj Ka Rashifal: आज इन राशि वालों को रहना होगा सावधान, अनजानों पर भरोसा करने से बचें, पढ़ें बुधवार का राशिफल

Facebook


